March 21, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

गोपाल शिवहरे ने नीतेश शिवहरे को भेंट की पीतल की गदा; नवनियुक्त महानगर महामंत्री ने जताया आभार; कहा-हौसला देता है समाज का साथ

आगरा।
युवा भाजपा नेता नीतेश शिवहरे को पार्टी की महानगर इकाई में महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है। कारोबार जगत, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय स्वजातीय बंधु उनके निवास पर जाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इसी कड़ी में समाजसेवी श्री गोपाल शिवहरे ने शुक्रवार सुबह नीतेश शिवहरे से उनके पश्चिमपुरी सौ-फुटा रोड स्थित आवास पर भेंट की। गोपाल शिवहरे ने नीतेश शिवहरे को माला पहनाकर उन्हें पीतल की गदा भेंट कीं। स्वागत से अभिभूत नीतेश शिवहरे ने गोपाल शिवहरे का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि भविष्य में भी समाज से उन्हें समर्थन और हौसला मिलता रहेगा।

पश्चिमपुरी में श्रीरामचंद्र पुरी निवासी गोपाल शिवहरे ने नीतेश शिवहरे को महामंत्री बनाने के लिए भाजपा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब पार्टी के साथ-साथ शिवहरे समाज के हितकार्यों में भी उनकी अहम भूमिका रहेगी, और वह इससे पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान गोपाल शिवहरे के साथ उनके पुत्र शिवम शिवहरे (शिवहरे युवा कमेटी) और सेक्टर-7 निवासी अर्पित गुप्ता (पुत्र डा. अजय गुप्ता) भी मौजूद रहे। (advt)

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video