September 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

राधाकृष्ण मंदिर में लगेगी ‘हुनर की क्लास’; शिवहरे सशक्त महिला मंडल का समर-कैंप 5 जून से; रचनात्मक कौशल से समृद्ध होंगे बच्चे

आगरा।
‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ गत वर्ष की भांति इस बार भी समर-कैंप का आयोजन कर समाज के बच्चों, युवतियों व महिलाओं को हुनर हासिल करने का मौका दे रहा है। यह समर कैंप आगामी 5 जून से आलमगंज (लोहामंडी) स्थित राधाकृष्ण मंदिर के हॉल में शुरू होगा।

‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ की अध्यक्ष श्रीमती कविता गुप्ता ने शिवहरेवाणी को यह जानकारी देते हुए बताया कि 20 जून तक चलने वाले इस समर-कैंप में में स्वजातीय बच्चों और युवतियों को रचनात्मक गतिविधियां सिखाने के साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया जाएगा। समर कैंप में डांस, ढोलक, मेहंदी लगाना, मेकअप आर्ट, ऩॉन-फायर डिश बनाने, वेस्ट (कचरा) मेटेरियल से उपयोगी आइटम बनाने, आकर्षक हेयर रबर-बैंड बनाने, बॉटम आर्ट और मैक्रम के आइटम बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोशिश होगी कि बच्चों को उनकी अभिरुचि के अनुरूप किसी रचनात्मक गतिविधि में हुनरमंद किया जाए।

श्रीमती कविता रवि गुप्ता ने बताया कि समर कैंप में ज्यादातर तो शिवहरे सशक्त महिला मंडल की हुनरमंद सदस्य ही प्रशिक्षण देंगी, लेकिन बीच-बीच में बाहर से भी ट्रेनर्स बुलाए जा सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी मात्र 100 रुपये का टोकन-शुल्क प्रदान कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें श्री कविता रवि गुप्ता अथवा मंडल की किसी भी महिला से संपर्क करना होगा। समर कैंप का समापन 20 जून को किया जाएगा और समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही समर कैंप में तैयार वस्तुओं की प्रदर्शनी ‘हुनर की हाट’ भी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल

समाचार, समाज

भोपाल के डा. एलएन मालवीय और रामशंकर शिवहरे को