June 2, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

भिंड में ‘जय महिष्मती’ की जय-जयकार; शारदा सिनेमा में उमड़े समाजबंधु; अगले हफ्ते कैलारस में होगा फिल्म का शो

भोपाल/भिंड।
भोपाल के जाने-माने उद्यमी एवं समाजसेवी श्री एलएन मालवीय द्वारा निर्मित और श्री रामशंकर शिवहरे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जय महिष्मती’ अब अपने मकसद में आगे बढ़ती नजर आ रही है। फरवरी में भोपाल में प्रीमियर होने के लंबे अंतराल के बाद मई के दूसरे पखवाड़े में यह फिल्म बेतूल और भिंड में प्रदर्शित की गई, और अगले हफ्ते मुरैना के कैलारस में दिखाई जाएगी।
कलचुरी समाजजनों को भगवान सहस्रबाहु की नियमित पूजा-अर्चना के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बनाई गई यह फिल्म इस दिशा में सामाजिक स्तर पर चल रहे तमाम अभियानों की कड़ी में अपने आपमें एक अभिनव पहल है। बीती 13 फरवरी को भोपाल के रविंद्र भवन में फिल्म के प्रीमियर शो का आयोजन हुआ था। उसके बाद फिल्म का दूसरा शो दो महीने बाद बीती 23 मई को बेतूल के क्रांतिशिवा छविगृह में हुआ। श्री हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज के सौजन्य से आयोजित शो को पूरी तरह निःशुल्क रखा गया था।

इसके बाद 29 मई को भिंड के शारदा टाकीज में फिल्म का एक शो प्रदर्शित किया गया जो कई मायनो में खास रहा। 600 से अधिक लोगों की क्षमता वाले सिनेमाघर में 500 से अधिक कलचुरी समाजबंधुओं ने एकसाथ बैठकर फिल्म का आनंद लिया। इस सफल आयोजन में नगर पालिका भांडेर के अध्यक्ष रामजीवन छोटे राय और कलचुरी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष राहुल शिवहरे (लहार) का विशेष योगदान रहा। शो में फिल्म निर्देशक, पटकथा औऱ संवाद लेखक रामशंकर शिवहरे की उपस्थिति विशेष रही।

श्री रामशंकर शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि भिंड में समाजबंधुओं ने फिल्म को जो रेस्पांस दिया, वह हमारी पूरी यूनिट के लिए बहुत उत्साहजनक है। उन्होंने शो रामजीवन छोटे राय औऱ राहुल शिवहरे का विशेष आभार व्यक्त करते हुए बताया कि राहुल शिवहरे अपने लहार नगर से करीब 200 समाजबंधुओं को लेकर शो में पहुंचे थे। उन्हें करीब दस कारों और एक बस से लाया गया था। वहीं भिंड में भी लोगों विशेषकर महिलाओं औऱ बुजुर्गों को सिनेमाघर तक लाने के लिए डिमांड पर वाहन भेजे गए। यही नहीं, सिनेमाघर पहुंचे समाजबंधुओं को दो बार रिफ्रेशमेंट्स दिए गए। एक शो से पहले औऱ दूसरा रिफ्रेशमेंट इंटरवल में दिया। फिल्म की सभी ने खुले दिल से सराहना की। रामजीवन छोटे राय और राहुल शिवहरे ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान सहस्रबाहु की महिमा में आस्था रखने वाले समाजबंधुओं को एक बार यह फिल्म अपने परिवार के साथ अवश्य देखनी चाहिए।

यहां आपको बता दें कि फिल्म बनाना कोई आसान काम नहीं होता है। इसके लिए बड़े संसाधनों की जरूरत पड़ती है, खासा पैसा खर्च होता है, मेहनत लगती है, वक्त औऱ दिमाग खपाना पड़ता है। निर्माता डा. एलएन मालवीय औऱ निर्देशक रामशंकर शिवहरे ने बिना किसी आर्थिक लाभ की आकांक्षा से जिस भाव-भावना और शिद्दत से यह फिल्म बनाई है, उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। फिल्म में चार अलग-अलग कहानियों को रोचक अंदाज में एक सिलसिले में बांधकर दर्शकों को समझाने का प्रयास किया गया है कि भगवान सहस्रबाहु किस प्रकार अपने भक्तों को अपनी कृपाओं से नवाजते हैं। उनकी नियमित पूजा से कारोबार में प्रगति होती है, जीवन में समृद्धि आती है, परिवार मे शांति रहती है, खोया हुआ प्राप्त होता है।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field

    समाचार

    ग्वालियर: श्रीमती कमलेश शिवहरे की उठावनी 3 जून को

    समाचार

    राधाकृष्ण मंदिर में लगेगी ‘हुनर की क्लास’; शिवहरे सशक्त

    समाचार

    आगराः श्रीमती मिथलेश गुप्ता की उठावनी 31 मई को

    समाचार, समाज

    जुलाई से पहले हो सकता है राधाकृष्ण मंदिर के

    समाचार, समाज

    शिवहरे युवाओं ने गंगा दशहरा पर लगाई प्याऊ; भीषण

    शिक्षा/करियर, समाचार

    कलचुरी समाज के टॉपर बच्चों को अपने यहां निःशुल्क