June 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

राधाकृष्ण मंदिर में समर-कैंप का उदघाटन 5 जून को शाम 4 बजे; रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

आगरा।
‘शिवहरे सशक्त महिला समिति’ की ओर से लोहामंडी में आलमगंज स्थित शिवहरे समाज की धरोहर राधाकृष्ण मंदिर में 5 जून से एक ग्रीष्मकालीन शिविर लगने जा रहा है जिसमें समाज के बच्चों, युवतियों और महिलाओं को उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और कोई नया कौशल सीखने का अवसर मिलेगा।
इस समर-कैंप का हिस्सा बनने के इच्छुक बच्चे अथवा महिलाएं 5 जून को शाम 4 बजे राधाकृष्ण मंदिर आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, अथवा मंडल की किसी भी सदस्य से संपर्क कर अपना नामांकन करा सकते हैं। यह जानकारी मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती भावना शिवहरे ने दी है। उन्हौंने बताया कि मंडल की सभी सदस्यों ने टेलीफोनिक वार्ता से मीटिंग कर कैंप की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।
शिविर में मंडल की महिलाओं को ही सिखाने की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष कविता रवि गुप्ता बच्चों को ढोलक बजाने के साथ ही मेक्रम का सामान बनाने की ट्रेनिंग बच्चों की देंगी। इसी तरह शैलजा गुप्ता बच्चों को पेटिंग और नॉन-फायर डिशेज बनाने सिखाएंगीं। राशि शिवहरे मेहंदी लगाना और स्केचिंग करना सिखाएंगीं। सुश्री प्रस्तुति गुप्ता और सुश्री परी गुप्ता बच्चों को डांस सिखाएंगीं। बता दें कि सुश्री प्रस्तुति गुप्ता अध्य़क्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता की पुत्री हैं, जबकि सुश्री परी गुप्ता श्रीमती शैलजा गुप्ता की बिटिया हैं। प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट श्रीमती मीनाक्षी शिवहरे बच्चों को मेकअप आर्ट के साथ साड़ी ड्रैपिंग भी सिखाएंगी। इसके ग्रुप की अन्य सदस्य भी अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुरूप हेयर एसेसरीज बनाने, शो-पीस तैयार करने समेत विभिन्न उपयोगी आर्ट का प्रशिक्षण देंगी।
उन्होंने बताया कि मंडल की सभी महिलाएं प्रतिदिन बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए मंदिर आएंगे और बच्चों को विभिन्न चीजों का प्रशिक्षण देंगे। टेलीफोनिक मीटिंग में शैलजा गुप्ता, कंचन गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, गीता गुप्ता, दीपाली गुप्ता, उपासना गुप्ता, स्मृति गुप्ता, अमन गुप्ता, चंचल गुप्ता, रागिनी गुप्ता, डॉली गुप्ता, रेखा गुप्ता, सपना गुप्ता, निधि गुप्ता, अलका गुप्ता, अनुपम गुप्ता, ज्योति गुप्ता, शैली गुप्ता, सुनीता गुप्ता समेत सभी महिलाओं ने समर कैंप में पूरी जिम्मेदारी से अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन का भरोसा दिया।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field

    समाचार, समाज

    भिंड में ‘जय महिष्मती’ की जय-जयकार; शारदा सिनेमा में

    समाचार

    ग्वालियर: श्रीमती कमलेश शिवहरे की उठावनी 3 जून को

    समाचार

    राधाकृष्ण मंदिर में लगेगी ‘हुनर की क्लास’; शिवहरे सशक्त

    समाचार

    आगराः श्रीमती मिथलेश गुप्ता की उठावनी 31 मई को

    समाचार, समाज

    जुलाई से पहले हो सकता है राधाकृष्ण मंदिर के

    समाचार, समाज

    शिवहरे युवाओं ने गंगा दशहरा पर लगाई प्याऊ; भीषण