June 9, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

साथी शिवम के लिए ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ ने कराया ‘हनुमान चालीसा‘ एवं ‘बजरंग बाण’ का सामूहिक पाठ

आगरा।
‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के सदस्यों ने 9 जून ‘बड़े मंगल’ की सुबह दाऊजी मंदिर में प्राचीन हनुमानजी के दरबार में ‘हनुमान चालीसा’ और ‘बजरंग बाण’ का सामूहिक पाठ कर बाबा से अपने साथी शिवम शिवहरे की जिंदगी के लिए प्रार्थना की। शिवम शिवहरे शुक्रवार रात को एक सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए थे, और फिलहाल रश्मि मेडिकेयर के आईसीयू में भर्ती हैं।

बता दें कि प्लास्टिक कारोबारी शिवम शिवहरे (पुत्र श्री राजकिशोर शिवहरे) का शुक्रवार की रात केदारनगर में रोड एक्सीडेंट हुआ था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार सुबह प्रतिष्ठित न्यूरोसर्जन डा. संजय गुप्ता ने कमलानगर में मुगलरोड स्थित ‘रश्मि मेडियर हॉस्पिटल’ आकस्मिक परिस्थितियों में शिवम शिवहरे का ऑपरेशन किया। शिवम फिलहाल सघन चिकित्सकीय निगरानी में हैं, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ऐसी परिस्थितियों में शिवहरे समाज एकता परिषद के युवाओं ने बड़े मंगलवार (9 जून) की सुबह दाऊजी मंदिर के प्राचीन हनुमानजी के दरबार में हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का सामूहिक पाठकर बाबा से शिवम की कुशलता की प्रार्थना की।
इस दौरान दाऊजी मंदिर के अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे, परिषद के संरक्षक कुलभूषण गुप्ता रामभाई, संयोजक-संस्थापक अमित शिवहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, महासचिव अंकुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट, संगठन प्रभारी पंकज शिवहरे, उदय गुप्ता, सावन शिवहरे, अमन गुप्ता, आयुष शिवहरे नानू, सुनील शिवहरे, विवेक गुप्ता, नीतेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता समेत कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    आगराः श्री विकास शिवहरे ‘बंटी’ की उठावनी 10 जून

    समाचार

    आगराः श्री श्यामलाल गुप्ता ‘ऐलान’ (शिवहरे) की उठावनी 10

    समाचार

    शिवहरे महिलाओं के समर कैंप में पहले दिन पहुंचे

    समाचार

    आगराः विकास गुप्ता रामसिया बने भाजपा के महानगर सह-कोषाध्यक्ष;

    समाचार, समाज

    शिवचरण हाडा को राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा की कमान;

    समाचार

    20वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री अमित कुमार गुप्ता ‘मोंटू’