शिवपुरी।
शिवपुरी के श्री नरेंद्र शिवहरे की बीती शाम देवास में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके तीन दोस्त घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, लगभग 42 वर्षीय नरेंद्र शिवहरे (पुत्र स्व. श्री रामनारायण शिवहरे) शुक्रवार, 19 जून की दोपहर को अपने एक मित्र की शादी में देवास गए थे। वह अपने तीन अन्य मित्रों के साथ कार से देवास रवाना हुए थे। बताया जाता है कि देवास के पास रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में नरेंद्र शिवहरे की मौत हो गई, जबकि उनके अन्य साथी घायल बताए जा रहे हैं। शनिवार (20 जून) को समाचार लिखे जाने तक नरेंद्र शिवहरे के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद शिवपुरी लाया जा रहा है, जहां दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोकाकुलः-
रीना शिवहरे (पत्नी)
सान्वी शिवहरे (पुत्री), कार्तिक शिवहरे (पुत्र)
दीपेंद्र शिवहरे-रूबी शिवहरे, राजेंद्र शिवहरे-सोनम शिवहरे (अनुज-वधु)
जगन्नाथ शिवहरे, जगदीश शिवहरे (चाचा)
एवं समस्त परिवार।
निवासः- मंशापूर्ण मंदिर बंछोपा, शिवपुरी।
संपर्कः9479967531 (राजेद्र शिवहरे)
समाचार
शिवपुरी के नरेंद्र शिवहरे की देवास में सड़क हादसे में मौत; अंतिम यात्रा 20 जून को दोपहर 2 बजे
- by admin
- June 20, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3 hours ago














Leave feedback about this