July 27, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा में 20 सितंबर को होगा ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिवहरे रत्न सम्मान’ समारोह; प्रविष्टियां आमंत्रित; फिरोजाबाद और इटावा के बच्चे भी होंगे सम्मानित

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में छठवां ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिवहरे रत्न सम्मान समारोह’ आगामी 20 सितंबर को होगा। समारोह में गत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आगरा, फिरोजाबाद और इटावा के मेधावी स्वजातीय छात्र-छात्रा को सम्मानित किया जाएगा।

यह निर्णय शिवहरे समाज एकता परिषद की बीते रविवार (26 जुलाई) को हुई एक अहम बैठक में लिया गया। बैठक के बाद परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने बताया कि इस बार सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले स्वजातीय छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह से संबंधित अन्य विषयों पर आगे होने वाली बैठकों में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।
पात्र छात्र-छात्राएं अपनी प्रविष्टियों को अंकतालिका, फोटो, आधारकार्ड को पते व मोबाइल नंबर के साथ शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू (8218069962), परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे, (9760885433), अंशुल शिवहरे (9045570584), डा. गौरव गुप्ता (9456251837), हिमांशु शिवहरे (8439474688), अंकुर गुप्ता (9119012777) और वरुण गुप्ता एडवोकेट (9045668584) में से किसी को भी व्हाट्सएप कर सकते हैं।
परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे के निवास पर हुई बैठक में संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे, अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, महासचिव अंकुर शिवहरे, कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट, संगठन मंत्री पंकज शिवहरे, सुनील गुप्ता, नवीन शिवहरे, विवेक गुप्ता, मयंक गुप्ता (ब्लूहिल्स शूज), सचिन गुप्ता (आर्या शू कंपनी), कुशल गुप्ता, आयुष शिवहरे नानू एवं गौरव शिवहरे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दुखदः आनंदपुरम निवासी श्रीमती कमलेश गुप्ता का निधन; अंतिम

समाचार

दुखदः हादसे में घायल श्री राजकुमार शिवहरे का निधन;

समाचार

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय ने मरीजों की सेवा कर

समाचार

सबसे पुरानी कलचुरी संस्था के स्वागत के लिए तैयार

समाचार

साहस और सेवा की मिसाल हैं शिवचरण हाडा; 81वें

समाचार

मुरैना के चंद्रप्रकाश शिवहरे MPCCI के कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित;