August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

विवेक गुप्ता बने ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के इटावा प्रभारी; जिले के मेधावी बच्चों से मांगी प्रविष्टियां; सम्मान समारोह 20 सितंबर को आगरा में

इटावा।
शिवहरे युवाओं के प्रमुख संगठन ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ ने युवा समाजसेवी विवेक गुप्ता को इटावा जनपद का प्रभारी बनाया है। विवेक गुप्ता आगामी 20 सितंबर को आगरा में होने वाले ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिवहरे रत्न सम्मान समारोह’ में इटावा के पात्र बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने शिवहरेवाणी को यह जानकारी देते हुए इटावा जनपद में इस वर्ष दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले मेधावी स्वजातीय बच्चों से आग्रह किया है कि वे आगरा में होने वाले ‘मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह’ के लिए अपनी प्रविष्टियां (अंकतालिका, फोटो, आधारकार्ड, मो.नं. सहित) विवेक गुप्ता को उनके मोबाइल (नंबर 9758948584) पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। समारोह में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियेट परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले और यूपी बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
अमित शिवहरे ने कहा कि परिषद का प्रयास है कि इस बार सम्मान समारोह में इटावा से अधिक से अधिक संख्या में स्वजातीय बच्चों की भागीदारी हो, और इसी के चलते विवेक गुप्ता जैसे ऊर्जावान युवा साथी को जनपद में परिषद की कमान सौंपी गई है। विवेक गुप्ता ने परिषद का आभार व्यक्त करते हुए पूरी ऊर्जा के साथ इस जिम्मेदारी को अंजाम देने का भरोसा दिया है।
बता दें कि इटावा के जसवंतनगर में लोहामंडी निवासी विवेक गुप्ता (पुत्र श्री विनोद कुमार गुप्ता) ऊर्जावान सोशल वर्कर हैं और इटावा जनपद के राजनीतिक व सामाजिक फलक पर खास पहचान रखते हैं। वह भाजपा के जसवंतनगर मंडल के उपाध्यक्ष भी हैं। पेशे से शासकीय ठेकेदार होने के साथ ही कंस्ट्रक्शन कारोबार से भी जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

वाराणसी में FIKA का मंथन; संरचना में परिवर्तन के

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने