September 12, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

दाऊजी मंदिर में 50 साल बाद पधारे राजा दशरथ और राजा जनक; शिवहरे महिलाओं के भावपूर्ण सम्मान से अभिभूत हुए स्वरूप

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर दाऊजी मंदिर मानो अपने 50 साल पुराने अतीत से रूबरू हो रहा था, या यूं कहें कि इतिहास पचास बाद खुद दोहरा रहा था। ये पल अपने आपमें इतने बड़े थे, कि चंद लाइनों में इन्हें समेटना संभव नहीं है।
दरअसल उत्तर भारत के सबसे बड़े और ऐतिहासिक ‘रामबारात और जनकपुरी महोत्सव’ के ‘राजा दशरथ’ और ‘राजा जनक’ पूरे पचास साल बाद ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ के आमंत्रण पर दाऊजी मंदिर में पधारे थे। अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता और उनकी टीम ने प्रभु राम और माता जानकी के अभिभावकों का भावपूर्ण स्वागत व सम्मान किया। इससे पहले 20 सितंबर 1976 को ‘राजा दशरथ’ और ‘राजा जनक’ दाऊजी मंदिर में पधारे थे। उस साल दाऊजी मंदिर को जनक महल बनाया गया था। यह पहला मौका था जब शिवहरे समाज को जनकपुरी की मेजबानी मिली थी, और यह अवसर प्रदान कराने में सबसे बड़ी भूमिका थी स्व. श्री रामभरोसी शिवहरे ‘महाशय जी’ की जो उस समय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष थे। दोहरा संयोग यह कि अब पचास साल बाद ‘राजा दशरथ’ और ‘राजा जनक’ को शिवहरे समाज की इस धरोहर में लाने का काम किया है स्व. श्री महाशय जी की पौत्रवधु श्रीमती कविता रवि गुप्ता ने।
राजा जनक बने श्री अशोक कुमार गोयल रानी सुनयना बनीं अपनी धर्मपत्नी श्रीमती लता गोयल के साथ मंदिर में पहुंचे, वहीं राजा दशरथ बने श्री संजय सिंघल भी रानी कौशल्या यानी श्रीमती नीता सिंघल के साथ पधारे थे। चारों को दाऊजी मंदिर में शिवहरे भवन के मंच पर विराजमान कराया गया। इस दौरान विशेष आमंत्रित अतिथि भाजपा की क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती बीना लवानिया और समाजसेविका श्रीमती बबीता पाठक को भी मंचासीन कराया गया। श्रीमती कविता गुप्ता और उनके पति श्री रवि गुप्ता (पीआर प्रोडक्ट्स) ने महिला मंडल की अन्य सदस्यों के साथ स्वरूपों का स्वागत सत्कार किया। मंत्रोच्चार के साथ तिलक कर उनका माल्यार्पण किया और सम्मान-पत्र भेंट किया। इस मौके पर शिवहरे युवाओं के संगठन शिवहरे समाज एकता परिषद ने भी दोनों स्वरूपों को सम्मानित कर अभिनंदन-पत्र भेंट किए।
स्वागत और सम्मान से अभिभूत ‘राजा दशरथ’ और ‘राजा जनक’ ने शिवहरे समाज का आभार व्यक्त किया। श्रीमती बीना लवानिया ने कहा कि मातृशक्ति की सकारात्मक ऊर्जा इस बात की गारंटी दे रही है कि शिवहरे समाज का भविष्य उज्ज्वल है। वहीं, श्रीमती बबीता पाठक ने कहा कि जो भी महिलाएं इस पुण्य कार्यक्रम में भागीदार रही हैं, उन सभी पर और उनके परिवारों पर भगवान राम की कृपा और आशीर्वाद रहेगा।
शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने अपने उदबोधन में ऐतिहासिक संदर्भों के साथ आगरा के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन से शिवहरे समाज के जुड़ाव और भागीदारी का उल्लेख किया। वहीं, दाऊजी मंदिर के सचिव वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट ने शिवहरे सशक्त महिला मंडल की सराहना करते हुए कहा कि समाज को एक बार अपनी धरोहरों का नेतृत्व इन ऊर्जावान महिलाओं को भी सौंपकर देखना चाहिए, इसके निश्चय ही समाज हित में सकारात्मक परिणाम होंगे। शिवहरे समाज फिरोजाबाद के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट ने अपने संबोधन में आयोजकों को बधाई दी। वहीं युवा कांग्रेस नेता और पीसीसी सदस्य सुगम शिवहरे ‘लल्लू भाई’ ने भी अपने संबोधन में शिवहरे सशक्त महिला मंडल के कार्यों की खुलकर सराहना की। शिवहरे समाज एकता परिषद के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने मातृशक्ति को बधाई देते हुए आगामी 20 सितंबर को होने वाले ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिवहरे रत्न सम्मान समारोह’ की जानकारी दी।
राधाकृष्ण मंदिर के कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई ने लोगों की मांग पर एक सुंदर भजन की प्रस्तुति दी। अंत में अध्यक्ष कविता रवि गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वंदना गुप्ता ने किया। समापन के बाद सभी ने स्वादिष्ट दाल-बाटी का आनंद लिया।
कार्यक्रम में कंचन गुप्ता, शैलजा गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, अलका गुप्ता, राशि मुखारिया, उपासना शिवहरे, दीपाली शिवहरे, चंचल शिवहरे, सपना शिवहरे, सुनीता गुप्ता, रागनी गुप्ता, कंचन शिवहरे, भावना गुप्ता, अमन गुप्ता, संतोष गुप्ता, अंजू शिवहरे, सुनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, रितु गुप्ता, रचना गुप्ता समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम में दाऊजी मंदिर के महासचिव आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, राधाकृष्ण मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवहरे समाज एकता परिषद के संयोजक-संस्थापक अमित शिवहरे, अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, महासचिव अंकुर गुप्ता, संगठन मंत्री पंकज शिवहरे, उपाध्यक्ष विकास शिवहरे एवं वरुण गुप्ता एडवोकेट, सचिव नवीन शिवहरे, फिरोजाबाद प्रभारी सुगम शिवहरे लवली, राजीव गुप्ता, अतुल गुप्ता, मानवाधिकार कार्यकर्ता विकास गुप्ता शिवहरे आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कवि गुप्ता, मनीष गुप्ता, अजय गुप्ता, निरंजन गुप्ता, मोहित शिवहरे एवं प्रथम गुप्ता का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

12वीं पुण्यतिथिः स्व. श्री कामता प्रसाद साहू ‘उदित’

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री प्रभाकर गुप्ता

Uncategorized, करियर

‘राजा जनक’ और ‘राजा दशरथ’ का स्वागत करेगा शिवहरे

समाचार

भिंडः श्री सुरेंद्र नाथ गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 12

समाचार

झांसी के नीतेंद्र राय ‘फौजी’ को दिया जाएगा ‘शिवहरे

समाचार

आगराः श्रीमती लज्जावती गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 7 सितंबर