September 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और आगरा की डा. शिवा गुप्ता को ‘शिवहरे गौरव’ सम्मान; 20 सितंबर को दाऊजी मंदिर में ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिवहरे रत्न सम्मान’ समारोह

आगरा।
कई बच्चों का भविष्य संवारने वाले उज्जैन के प्रतिष्ठित शिक्षक श्री कल्याण शिवहरे को आगरा में शिवहरे शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, वहीं मेडिकल की उच्च शिक्षा के लिए सरकारी छात्रवृत्ति पर अमेरिका जा रहीं डा. शिवा गुप्ता को ‘शिवहरे गौरव’ सम्मान प्रदान किया जाएगा। आगरा में 20 सितंबर को शिवहरे समाज एकता परिषद द्वारा आयोजित ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिवहरे रत्न सम्मान‘ समारोह में दोनों को सम्मानित किया जाएगा।
‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने यह जानकारी दी है। कल्याण शिवहरे उज्जैन के शीर्ष कोचिंग संस्थान ‘शिवहरे कैमिस्ट्री क्लासेज’ के डायरेक्टर हैं औऱ हर साल उनके पढ़ाए कई बच्चे मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में कामयाबी हासिल करते हैं। खास बात यह है कि बच्चों को कैमिस्ट्री पढ़ाने के साथ ही उनके लिए ‘संस्कारशाला’ का आयोजन भी करते हैं। बीते 26 जनवरी को उन्होंने इस्कॉन के साथ मिलकर ऐसा ही एक कार्यक्रम किया था जिसमें उज्जैन के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। एक लोकप्रिय शिक्षक होने के साथ ही राजनीति में भी खासा दखल रखते हैं। वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं और मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। शिवहरे समाज एकता परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने बताया कि कल्याण शिवहरे का आगरा से एक खास नाता है। वह परिषद के उपाध्यक्ष नवीन शिवहरे (फतेहाबाद) के जीजाजी हैं।
समारोह में डा. शिवा गुप्ता को ‘शिवहरे गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। डा. शिवा ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज (केजीएमसी) से एमबीबीएस किया है औऱ 20 सितंबर की शाम को ही वह अमेरिका के लिए रवाना हो रही हैं जहां अगले दो साल मेडिकल की उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगी। इसके लिए उन्हें स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान हर साल कई विषयों में गोल्ड मेडलिस्ट जीतती रहीं डा. शिवा गुप्ता फिरोजाबाद के स्व. श्री संजय गुप्ता एवं श्रीमती रूपल गुप्ता की होनहार पुत्री हैं। हालांकि पिता की दुखद परिस्थितियों में मृत्यु होने के बाद उनका परिवार आगरा में रह रहा है। 20 सितंबर को दाऊजी मंदिर के शिवहरे भवन में डा. शिवा गुप्ता का ससम्मान उपस्थिति निश्चय ही वहां मौजूद अन्य मेधावी बच्चों को भी प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल

समाचार, समाज

भोपाल के डा. एलएन मालवीय और रामशंकर शिवहरे को

समाचार, समाज

दाऊजी मंदिर में 50 साल बाद पधारे राजा दशरथ