आगरा।
10…..9……8……..उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ‘मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान एवं शिवहरे रत्न’ समारोह को अब 24 घंटे से भी कम समय रह गया है। दाऊजी मंदिर सभागार में रविवार, 20 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से शिवहरे समाज के उन 50 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। इसमें बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की टॉपर कनक शिवहरे और दसवीं के टॉपर हर्षित शिवहरे के साथ ही भिंड की उभरती गायिका एवं संगीत शोधार्थी सुश्री रुचि शिवहरे को ‘स्व. सुश्री प्रियंका गुप्ता स्मृति शिवहरे प्रतिभा सम्मान’ से नवाजा जाएगा।
आपको बता दें कि समारोह में केवल उन्हीं बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है जिनकी प्रविष्टियां हमें भेजी गई थीं। अधिक से अधिक बच्चों को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार, 18 सितंबर तक प्रविष्टियां स्वीकार की गईं। इस बार आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा के अलावा पहली बार इटावा के बच्चों को भी शामिल किया गया।
शिवहरे समाज एकता परिषद के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने समारोह में सम्मांनित होने वाले सभी मेधावी बच्चों और उनके अभिभावकों को आमंत्रित करते हुए समय का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है। आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद क्षेत्र से निर्वाचित विधायक श्री विजय शिवहरे और झांसी के जाने-माने उद्योगपति एवं समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र राय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों को सम्मानित करेंगे।
भगवान सहस्रबाहु की महिमा पर आधारित फिल्म ‘जय महिष्मती’ के प्रोड्यूसर श्री एमएल मालवीय कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होंगे जो भोपाल के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट, मीडिया, होटल-रिसोर्ट कारोबारी भी हैं। फिल्म के निर्देशक श्री रामशंकर शिवहरे भी समारोह में मौजूद रहेंगे। दोनों विभूतियों को शिवहरेवाणी के संस्थापक स्व. श्री कामता प्रसाद साहू ‘उदित’ की स्मृति में दिए जाने वाले ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।
झांसी के युवा समाजसेवी श्री नितेंद्र राय ‘फौजी’ को शिवहरे समाज एकता परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री अतुल शिवहरे की स्मृति में ‘शिवहरे सेवा रत्न सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा। वहीं उज्जैन से आ रहे प्रतिष्ठित शिक्षक एवं मेंटर श्री कल्याण शिवहरे को स्व. श्रीमती संतोष गुप्ता की स्मृति में ‘शिवहरे शिक्षा रत्न सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।
समारोह में आगरा की डा. शिवा गुप्ता को शिवहरे गौरव सम्मान से नवाजा जा रहा है। डा. शिवा गुप्ता लखनऊ में केजीएमसी से एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान कई गोल्ड मैडल ले चुकी हैं और अब सरकारी छात्रवृत्ति पर मास्टर्स की पढ़ाई के लिए अमेरिका जा रही हैं। खास बात यह है कि 20 सितंबर की रात को ही दिल्ली से उनकी फ्लाइट है लेकिन इतने व्यस्त शेड्यूल में भी उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर मेधावी बच्चों का हौसला बढ़ाने का निर्णय किया है।
शिक्षा/करियर
समाचार
Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड की रुचि शिवहरे और आगरा के कनक व हर्षित को प्रतिभा सम्मान; 50 मेधावी बच्चे होंगे सम्मानित
- by admin
- September 19, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 9 minutes ago













