आगरा।
नाई की मंडी की फूलवाली गली में लगने वाले गणेश पंडाल का इस वर्ष 15वां आयोजन है। शिवहरे समाज के युवाओं की इस पहल में अब सर्वसमाज के लोग शामिल हो चुके हैं। पंडाल में हर शाम विभिन्न रंगारंग आयोजन किए जाते हैं। रविवार शाम स्थानीय विधायक योगेंद्र उपाध्याय भी पंडाल में पहुंचे और काफी देर वहां रहे।

आयोजन कमेटी के सदस्य उदय शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि विधायक योगेंद्र उपाध्याय काफी देर तक पंडाल में रहे और आरती के बाद पास ही सचिन शिवहरे के निवास पर गए, जहां परिवार के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। योगेंद्र उपाध्याय करीब आधे घंटे तक सचिन शिवहरे के यहां रहे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सभी लोगों से बात की, खास तौर पर सचिन शिवहरे के पुत्र आर्यन गुप्ता से काफी देर तक बात की। पढ़ाई मे होनहार आर्यन ने विधायक हर सवाल का बड़ी तत्परता से जवाब दिया जिससे वह काफी प्रभावित नजर आए। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग वहां मौजूद रहे। विधायक ने स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।
उदय शिवहरे ने बताया कि फूल वाली गली में पंडाल की स्थापना करीब 17 वर्ष पूर्व शिवहरे समाज के कुलभूषण गुप्ता रामभाई, दिलीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, योगेश गुप्ता भुल्लन, संदीप गुप्ता सोनू, संजीव गुप्ता संजू, मयंक गुप्ता, सचिन गुप्ता, अमन गुप्ता आदि की पहल पर हुई थी, जिसमें अन्य समाज के लोग भी शामिल हो गए। वर्तमान में इसकी आयोजन कमेटी में उदय शिवहरे के अलावा सत्यम गुप्ता (पुत्र श्री संजीव गुप्ता संजू) भी शामिल हैं। बाकी पांच अन्य सदस्यों में अन्य समाज के लोग शामिल हैं।
advt













