November 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

झांसी को मिलेगी कलचुरी भवन की सौगात; श्री वीरेंद्र राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ लेने से पहले किया भूमि-पूजन एवं शिलान्यास

झांसी।
सबकुछ ठीक रहा तो झांसी के कलचुरी समाज को जल्द ही एक आधुनिक औऱ उपयोगी धरोहर मिल जाएगी। झांसी के जाने-माने कारोबारी एवं समाजसेवी श्री वीरेंद्र राय ने एक नवंबर को ‘भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण करने से ठीक पहले 5000 वर्गफुट के भूखंड का भूमिपूजन कर कलचुरी भवन की आधारशिला रखी।

कानपुर बाइपास स्थित सहारा सिटी में बनाया जा रहा यह ‘कलचुरी भवन’ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और उम्मीद की जा रही है कि महानगर में यह समाजबंधुओं के मांगलिक कार्यक्रमों और समाज के आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह समस्त भूमि श्री वीरेंद्र राय ने समाज को दान की है जिस पर कलचुरी भवन का निर्माण वह अपने स्वर्गवासी माता-पिता की स्मृति में स्वयं के संसाधनों से कराएंगे। भवन की आधारशिला रखने के बाद श्री वीरेंद्र राय ने देशभर से आए समाजबंधुओं से आग्रह किया कि वह समय-समय पर निर्माण-कार्य में प्रगति की जानकारी लें और अपने अमूल्य व उपयोगी सुझावों से उन्हें उपकृत करें। श्री वीरेंद्र राय ने अपने अग्रह श्री रमेशचंद्र राय, श्री विनोद राय, श्री कैलाश चंद्र राय समेत सभी परिवारीजनों के साथ भूमिपूजन कराया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल, सिवनी (म.प्र.) के विधायक दिनेश राय मुनमुन, राष्ट्रीय संरक्षक लालचंद गुप्ता, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल (इंदौर), कलचुरी एकता महासंघ की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती अर्चना जायसवाल, श्री पन्नालाल जायसवाल (अहमदाबाद), श्री मदनलाल जायसवाल (अहमदाबाद), रमेशचंद्र अहलुवालिया (यमुनानगर), कलचुरी कलार समाज गवालियर के अध्यक्ष श्री सुरेशचंद्र शिवहरे, कलचुरी महासंघ के अध्यक्ष श्री सतीशचंद्र जायसवाल (ग्वालियर) उपस्थित रहे। इस दौरान समवर्गीय महासभा के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे (मुरैना) समेत समस्त नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।
समाचार लिखे जाने तक झांसी के दीनदयाल सभागार में 22 राज्यों से आए सैकड़ों कलचुरी समाजबंधु पहुंच चुके हैं जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र राय अपनी कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविंद्र जायसवाल झांसी आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

भगवान सहस्रबाहु के प्रमाणित चित्र और प्रतिमा; विद्रूप चित्र

समाचार

कलचुरी समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया मउरानीपुर का

समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ से पहले झांसी को ‘कलचुरी

समाचार, समाज

अहमदाबाद में कलचुरी एकता का महाकुंभ बना ‘गरबा महोत्सव’;

समाचार

दुखदः श्री राजेंद्र सिंह चौकसे (सागर वाले) का आगरा

समाचार

AGRA… सज गई पप्पन की ‘मोहब्बत की दुकान’; उपवासी