November 2, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

झांसी बना वीरेंद्र राय की लोकप्रियता की ‘झांकी’; भव्य समारोह में ली राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ; समाज व संगठन के लिए तत्पर रहने का दिया भरोसा

झांसी।
कलचुरी समाज के प्रमुख प्रतिनिधि संगठनों में एक ‘भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा’ के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र राय ने रविवार, 1 नवंबर को नई जिम्मेदारी विधिवत संभाल ली है। झांसी के दीनदयाल सभागार में आयोजित ‘शपथ समारोह’ में उत्साहजनक वातावरण के बीच राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्ववर्ती अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। श्री वीरेंद्र राय ने देशभर से पहुंचे प्रतिष्ठित कलचुरी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज व संगठन के लिए तन-मन-धन से हरदम तत्पर रहने का भरोसा दिया।
शपथ ग्रहण के बाद यह समारोह श्री वीरेंद्र राय की लोकप्रियता के अदभुत नजारों की झांकी बन गया, जहां लोगों में उन्हें सम्मानित करने की होड़ लग गई। किसी ने तलवार भेंट की, तो कोई 51 किलो की माला, बुके या गिफ्ट लेकर मंच पर पहुंचा। श्री वीरेंद्र राय ने बड़े विनम्र भाव से सभी का सम्मान रखा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविंद्र जायसवाल (वाराणसी) ने ऑनलाइन संबोधन में श्री वीरेंद्र राय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार औऱ कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जाने की अपेक्षा की।
श्री वीरेंद्र राय ने अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद अपनी कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई जिनमें वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष दयाराम राय (झांसी), चंद्रप्रकाश शिवहरे (संपादक, हिंदुस्तान एक्सप्रेस मुरैना), सुरेशचंद्र शिवहरे (ग्वालियर), शीशपाल अहलुवालिया (पंचकुला), सुबोध कुमार जायसवाल (रांची), भगवान सिंह जायसवाल (दिल्ली), राजीव कुमार जायसवाल (दिल्ली), कोषाध्यक्ष सूरज प्रसाद जायसवाल (रांची), कार्यकारी अध्यक्ष अक्षय जायसवाल (कोलकाता), रामेश्वर राय एडवोकेट (झांसी), प्रदीप कुमार जायसवाल (वाराणसी), संजीव कुमार जायसवाल (दिल्ली), जवाहरलाल गुप्ता (बापी), मुन्नालाल जायसवाल (रीवा), रामगोपाल डिक्सेना (कोरबा), विजय कुमार जायसवाल (नागपुर), मनोहर चौकसे (जबलपुर), माताप्रसाद गुप्ता (मुंबई), ललित कुमार चौधरी (रांची), शीतलाप्रसाद जायसवाल (कानपुर), रामेश्वर मेवाड़ा (अजमेर), श्यामलाल जायसवाल (अंबिकापुर) समेत 12 उपाध्यक्षों, 24 सचिवों सहित 84 पदाधिकारी शामिल थे।
इसी प्रकार श्रीमती आशा राय (छिंदवाड़ा) और युवा अध्यक्ष व्योम जायसवाल को भी पद की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती आशा राय ने महासचिव रनिका जायसवाल (वाराणसी), कोषाध्यक्ष कंचन जायसवाल (मुंबई), वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सुनंदा चौधरी (भुवनेश्वर), सुषमा जायसवाल (जबलपुर), कार्यकारी अध्यक्ष वर्षा वीरेंद्र राय (झांसी), कला चौहान (अजमेर), बिंदु मालवीय, परविंदर अहलुवालिया (चंडीगढ़), गायत्री शिवहरे (ग्वालियर), मीना शिवहरे (जबलपुर), अर्चना राय (नरसिंहपुर), अर्चना राय (सिवनी), नीरजा जायसवाल (वाराणसी), नीतू बहादुर राय, ममता राय, डा. केश शिवहरे (झांसी), सीमा शिवहरे (झांसी), सुनीता शिवहरे (झांसी) 51 पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई।
इससे पूर्व शपथ समारोह में श्री वीरेंद्र राय व मुख्य अतिथि अनुपमा जायसवाल की अगवानी भव्य सनातनी माहौल में हुई। 21 ब्राह्मणों ने घंटे-घड़ियाल बजाते हुए शंख के ध्वनिघोष से उनका स्वागत किया। सभागार में उपस्थित महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान भजन की स्वर-लहरियों ने माहौल को सनातनी बना दिया।
समारोह के विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप शिवहरे लल्ला (ग्वालियर), जयसिंह चौहान (अजमेर), अशोक जायसवाल (इंदौर), अर्चना जायसवाल (इंदौर), पन्नालाल जायसवाल (अहमदाबाद), मदनलाल जायसवाल (अहमदाबाद), राजेंद्र मेवाड़ा (पूना), दिनेश सुवालका (उदयपुर), श्रीमती प्रमिला राय (जबलपुर), श्रीमती सुमन राय (झांसी), राकेश राय (सीहोर) मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा जायसवाल, मुख्य संरक्षक लालचंद गुप्ता एवं वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्षों ने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव राकेश कुमार जायसवाल (सीधी) एवं रामेश्वर राय एडवोकेट (झांसी) ने किया। श्री वीरेंद्र राय ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को स्मृति स्वरूप भेंट प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

झांसी को मिलेगी कलचुरी भवन की सौगात; श्री वीरेंद्र

समाचार

भगवान सहस्रबाहु के प्रमाणित चित्र और प्रतिमा; विद्रूप चित्र

समाचार

कलचुरी समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया मउरानीपुर का

समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ से पहले झांसी को ‘कलचुरी

समाचार, समाज

अहमदाबाद में कलचुरी एकता का महाकुंभ बना ‘गरबा महोत्सव’;

समाचार

दुखदः श्री राजेंद्र सिंह चौकसे (सागर वाले) का आगरा