November 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाचार

आगरा की बेटी आकांक्षा जायसवाल बनीं ‘मिसेज मध्य प्रदेश’; ‘मिसेज टेलेंटेड’ और ‘स्टाइल डीवा’ के खिताब भी जीते

भोपाल।
आगरा की बेटी श्रीमती आकांक्षा जायसवाल ने भोपाल के ताज होटल में 2 नवंबर को आयोजित एक सौंदर्य प्रतियोगिता में ‘मिसेज मध्य प्रदेश’ का टाइटल जीता है। ग्रांड फिनाले के विभिन्न राउंड में आकांक्षा अपने प्रदर्शन से जजेज को प्रभावित कर ‘मिसेज टेलेंटेड’, ‘स्टाइल डीवा’ और ‘मिसेज इलाइट यूनीवर्सिटी’ के खिताब भी अपने नाम करने में कामयाब रहीं।

आकांक्षा की सफलता से उनके घर में खुशी का माहौल है, और अभिनव होम्स स्थित उनके घर पर बधाई देने के लिए फैमिली फ्रेंड्स का तांता लगा है। उनके दोनों बच्चे अक्षरा और आरव भी मम्मा पर प्राउड फील कर रहे हैं। आकांक्षा के लिए यह एक ‘जीते-जागते सपने’ जैसा है और वह इसका श्रेय अपने पति राहुल जायसवाल और दोनों बच्चों को देती हैं जिन्होंने उन्हें ‘द पेजेंट इंडिया कंपनी’ द्वारा आयोजित सौंदर्य स्पर्धा में भाग लेने के लिए न केवल प्रेरित किया बल्कि हर प्रकार से सहयोग भी दिया।

आगरा में साकेत कालोनी निवासी आबकारी कारोबारी श्री सुबोध गुप्ता एवं श्रीमती नीलम गुप्ता की पुत्री आकांक्षा जायसवाल की स्कूलिंग आगरा के सेंट जोंस और मिल्टन पब्लिक स्कूल से हुई, और युवावस्था प्राप्त करते ही उनका विवाह राहुल जायसवाल से हो गया। आकांक्षा की पुत्री सुश्री अक्षरा जायसवाल इस समय कक्षा 12 की छात्रा है, जबकि बेटा आरव जायसवाल 11वीं क्लास में पढ़ता है।

आकांक्षा का कहना है कि सौंदर्य स्पर्धा में विजेता बनना दरअसल उनकी ‘ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी’ की शुरुआत है। एक होम मेकर होने के नाते अब तक पति-बच्चों और घर-परिवार में उनकी दुनिया सिमटी रही, लेकिन पिछले दो महीनों में उन्होंने खुद पर भी बहुत ध्यान दिया है। डाइट प्लान, एक्सरसाइज से लेकर स्पीकिंग और अन्य स्किल्स पर प्रयास किए। वजन घटाया, फिटनेस हासिल की, और पर्सनेलिटी से जुड़ीं अन्य चीजें डेवलप कीं।

आकांक्षा के मुताबिक, इन कोशिशों का सुखद परिणाम यह रहा कि पहली बार उन्होंने अपने अंदर की प्रतिभा को महसूस किया जिसने उनके आत्मविश्वास को जागृत किया। इसी की बदौलत वह करीब 60 प्रतिभागियों को पछाड़कर ‘मिसेज मध्य प्रदेश’ का क्राउन जीतने में कामयाब हो सकीं। आकांक्षा कहती हैं, ‘ग्रांड फिनाले में क्राउन जीतने के बाद वहां मौजूद लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मैं दो ‘बड़े बच्चों’ की मां हूं, और मेरा यह ट्रांसफॉर्मेशन ही मेरे लिए इस ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लेने का सबसे सुखद हासिल है।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

टूंडलाः श्रीमती सुशील देवी (पत्नी स्व. श्री स्वतंत्र कुमार

समाचार, साहित्य/सृजन

मंडला में हुई खुदाई में निकली थी भगवान श्री

समाचार

आगराः श्री रामप्रकाश गुप्ता की उठावनी 4 नवंबर को

समाचार, समाज

झांसी बना वीरेंद्र राय की लोकप्रियता की ‘झांकी’; भव्य

समाचार, समाज

झांसी को मिलेगी कलचुरी भवन की सौगात; श्री वीरेंद्र

समाचार

भगवान सहस्रबाहु के प्रमाणित चित्र और प्रतिमा; विद्रूप चित्र