Uncategorized

शिवहरे गली के दुर्गा पंडाल में डांडिया का धमाल; देर रात तक गुलजार रहा माता दरबार; आज शाम छप्पन भोग

आगरा।
लोहामंडी में आलमगंज स्थित शिवहरे गली में इन दिनों हर शाम आस्था की बयार बह रही है। शिवहरे युवा कमेटी द्वारा यहां स्थापित दुर्गा पंडाल में बीती रात महिलाओं और युवतियों ने भजनों और फिल्मी गानों की धुनों पर जमकर डांडिया डांस किया। आज शाम माता के दरबार में छप्पन भोग का आयोजन किया गया है। 
खास बात यह है कि दुर्गा पंडाल में हर दिन आने वाले समाजबंधुओं की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। अब लोहामंडी ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी स्वजातीय महिलाएं माता के दरबार में हर शाम होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों में भाग रही हैं। डांडिया में सरिता शिवहरे, काजल शिवहरे, राधा शिवहरे, रजनी शिवहरे, हेमा शिवहरे, कमलेश शिवहरे, रजनी गुप्ता, रितु गुप्ता, अर्चना गुप्ता, उर्मिला शिवहरे, नीमा गुप्ता, पायल शिवहरे, स्वप्निल शिवहरे, स्नेहा शिवहरे समेत कई महिलाओं भागीदारी की। माता का श्रृंगार रोज की तरह दीपा शिवहरे ने किया।

 

Exit mobile version