शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
दीपोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को आगरा की प्रमुख धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज में गोवर्धन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने गिरिराज महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, और गोवर्धन महाराज से अपनी छत्रछाया सदैव बनाए रखने की प्रार्थना की। अन्नकूट की दिव्य प्रसादी के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंद समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे ने पूजा अर्चना का आरंभ किया। मंदिर के पुजारी राजू पंडितजी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई और सभी समाजबंधुओं के तिलक किया। पूजा अर्चना का समापन गोवर्धन महाराज की आरती के साथ हुआ। सभी समाजबंधुओ ने बार-बारी से गिरिराज महाराज की आरती उतारी।

अंत में सभी ने अन्नकूट की स्वादिष्ट प्रसादी का आनंद लिया। पूजा से ठीक पहले बारिश शुरू होने के बाद कई समाजबंधु इस समारोह से वंचित हो गए। हालांकि देर रात बारिश थमने के बाद लोगों का आगमन होने लगा। देर रात तक प्रसादी वितरण का कार्य चलता रहा।

अन्नकूट की गरमागरम सब्जी के साथ गर्म पूड़ियों के स्वाद ने सभी का मन हर लिया। ऐसे में प्रसादी के स्वाद को लेकर चर्चा छिड़ना भी लाजिमी था। आम चर्चा यही रही कि अन्नकूट की सब्जी तो गोवर्धन महाराज की कृपा के दर्शन है, यही वजह से आम दिनों में लाख कोशिशों के बाद भी सब्जी में यह स्वाद पैदा नहीं पाता।

इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी सर्वश्री बिजनेश शिवहरे, सियाराम शिवहरे एडवोकेट, आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), धर्मेंद्र राज शिवहरे (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा), महेशचंद्र शिवहरे, संतोष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, के साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुरारीलाल गुप्ता (कृष्णा रेफ्रिजरेशन), ब्रजमोहन गुप्ता (प्रिंटिंग प्रेस वाले), मुन्नालाल शिवहरे, रामजी शिवहरे, मुकेश शिवहरे, आलोक शिवहरे, प्रदीप शिवहरे, गुडियल शिवहरे, वीरेंद्र शिवहरे, सरजू शिवहरे, मुकेश शिवहरे, मनोज शिवहरे, सक्षम शिवहरे समेत कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

उधर नाई की मंडी में शिवहरे गली स्थित खड़हरा में गोवर्धन पूजा और अऩ्नकूट का आय़ोजन किया गया, जिसमें शिवहरे गली एवं आसपास रहने वाले शिवहरेबंधुओं ने अपने परिवार के लोगों के साथ भागीदारी की।













Leave feedback about this