हमारे पूज्य श्री अनिल शिवहरे पुत्र स्व. श्री किशनलाल शिवहरे का स्वर्गवास शनिवार दिनांक 29.8.2020 को हो गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइंस के अनुपालन में उठावनी निरस्त कर दी गई है। पारिवारिक उठावनी रविवार दिनांक 30.08.2020 को अपराह्न 4 से 5 बजे हमारे निवास 13/172, शिवहरे गली, नाई की मंडी, आगरा पर होगी। प्रियजनों से अनुरोध है कि कृपया अपने स्थान से ही ‘गायत्री मंत्र’ अथवा ‘ओम नः शिवाय’ का पांच बार जापकर और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और स्वस्थ रहें।
शोकाकुलः
ममता शिवहरे ममम
अमन शिवहरे-नेहा (पुत्र-पुत्रवधु), अक्षत शिवहरे (पुत्र), कीर्ति-शुभम (पुत्री-दामाद)
मीना-राकेश, मनीषा-सरजू (बहन-बहनोई), शिवम एवं रजत (भतीजे)
–
———————-
शिवहरेवाणी नेटवर्क
आगरा।
नाई की मंडी में शिवहरे गली निवासी अनिल शिवहरे का निधन हो गया है। वह कोरोनावायरस से पीड़ित थे औऱ चार दिन से वेंटीलेटर पर थे। एसएन इमरजेंसी स्थित कोरोना वार्ड से बीती रात दो बजे उनके निधन की सूचना परिजनों को मिली। उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार दिनांक 29.08.2020 को पूर्वाहन 10.30 बजे कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा।
अनिल शिवहरे अपने पीछे पत्नी श्रीमती ममता शिवहरे औऱ दो पुत्र अमन एवं अक्षत को बिलखता छोड़ गए हैं। प्रशासन ने शिवहरे गली में उनके घर और आसपास के हिस्से को सील कर दिया है। अन्य परिजनों के भी कोरोना टेस्ट कराया जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन की ओऱ से उन्हें दवा दे दी गई और सभी सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, अनिल शिवहरे को बीते सोमवार सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई तो परिजन उन्हें एसएन अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान हालात बिगड़ती गई। बुधवार को उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव आई जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर ले लिया गया था। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 1.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। एसएन में देर रात को ही परिवार के दो सदस्यों की उपस्थिति में उनके शव को सील कर दिया गया। आज पूर्वाहन 10.30 बजे उनके शव को एसएन से एक वाहन द्वारा ताजगंज स्थित विद्युत शवदाहगृह ले जाया जाएगा जहां परिवार के वहां बने एक चैंबर में दूर से ही अनिल शिवहरे के अंतिम दर्शन कराए जाएंगे और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।












Leave feedback about this