August 5, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

105 वर्ष की सबसे बड़ी बुजुर्ग नहीं रहीं.. श्रीमती विद्यादेवी शिवहरे की उठावनी आज दाऊजी मंदिर में

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
प्रतिष्ठित व्यवसायी अजीत गुप्ता (शिवहरे) की वयोवृद्ध माताजी श्रीमती विद्यादेवी पत्नी स्व. श्री रामबाबू शिवहरे का स्वर्गवास हो गया है। वह 105 वर्ष की थीं औऱ संभवतः आगरा में शिवहरे समाज की सबसे वयोवृद्ध महिला थीं। बीती रात ताजगंज श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उठावनी आज शुक्रवार  07.02.20202 को अपराह्न 3 से 4 बजे सदरभट्टी चौराहा स्थित दाऊजी मंदिर पर होगी। 
श्रीमती विद्यादेवी धार्मिक प्रवृत्ति की संघर्षशील महिला थीं और उनकी संयमित जीवनशैली ही उनकी दीर्घजीविता का आधार थी। पुराने परिचितों और कुछ रिश्तेदारों के मुताबिक, वह 105 वर्ष की थीं। दो वर्ष पूर्व होली मिलन समारोह में आगरा के शिवहरे समाज द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था। श्रीमती विद्यादेवी अशोक नगर में अपने पुत्र के परिवार के साथ रह रही थीं। बीते वर्ष उनकी पुत्रवधु मीना शिवहरे से आकस्मिक निधन से उन्हें गहरा आघात लगा जिसके बाद से वह बीमार रहने लगी थीं। पिछले कुछ समय से वह काफी बीमार चल रही थीं, गत दिवस उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पुत्र अजित गुप्ता और पांच पुत्रियों के साथ ही पौत्र-पौत्रियों तथा धेवते-धेवतियों के भरे-पूरे परिवार को छोड़ गई हैं। 
शोकाकुल परिवार 
अजीत गुप्ता( शिवहरे ( पुत्र), 
मुन्नीदेवी (झांसी), राजरानी (आगरा), विजय (फरूखाबाद), गुड्डी (आगरा), गीता (शाहजंहापुर)
विशाल शिवहरे, निखिल शिवहरे (पौत्र), शिल्पी-अभिषेक, दीपिका-राहुल (पौत्री-दामाद)
शौर्य, कनव, अनव (प्रपौत्र), हर्षिता (प्रपौत्री)
संपर्कः7906998060
प्रतिष्ठानः 
दीपक ट्रेडर्स (इंडिया), अशोक नगर, आगरा। 
एसएन सेफ्टी, दिल्ली।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

    समाचार

    मंदिर श्री राधाकृष्ण महिला समिति का नव वर्ष उत्सव…

    समाचार

    दाऊजी मंदिर में हनुमान की बल बुद्धि का गान