August 4, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

कलचुरी महिलाओं ने नए साल पर लिया संस्कार, शिक्षा और एकता का संकल्प

शिवहरे वाणी नेटवर्क
मुरैना। 
शिवहरे महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित नव वर्ष समारोह की भव्यता ने एक बार फिर कलचुरी समाज में महिलाओं के सशक्तीकरण की तस्दीक की। समारोह में कलचुरी महिलाओं ने भावी पीढ़ी को अच्छे संस्कार और शिक्षा प्रदान करने तथा विभिन्न उपजातियों में बंटे कलचुरी समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया। महिलाओं और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया। 

admin
मुरैना के मिलन पैलेस में आयोजित समारोह में देशभर से महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। अखिल भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता (जयपुर) ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि आज कलचुरी समाज की महिलाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर जो समागम किया है, वह प्रशंसनीय है। चंबल की पवित्र भूमि से समाज के लिए ज्ञान व समरसता की जो अलख जगी है, वह निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के शमन और  बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया। 
भारतीय कलचुरी समवर्गीय महासभा महिला समति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन राय (झांसी) ने कहा कि हम महिलाओं का दायित्व है कि बच्चों को अच्छे संस्कार और सिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कलचुरी समाज की जनसंख्या 15 करो़ड़ से अधिक हैं लेकिन हम विभिन्न वर्गों और उपजातियों में बंटे है। आज समय की मांग है कि हम हर प्रकार के प्रकार वर्गभेद को मिटाकर  कलचुरी समाज का एकजुट करें। 

admin
ग्वालियर की पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने भव्य आयोजन को समाज में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एकजुट होकर प्रदेश स्तर पर अपनी शक्ती का प्रदर्शन करना होगा। ग्वालियर नगर निगम की स्वास्थ्य समिति की प्रभारी श्रीमती खुश्बू गुप्ता ने कहा कि देशभर से कलचुरी समाज की महिलाओं का एक जगह पर एकत्र होना खुशी की बात है और यह इस सम्मेलन के कारण संभव हो पाया है। पहले लोग भिंड-मुरैना के नाम से डरते थे लेकिन अब इस क्षेत्र ने इतना विकास कर लिया है कि लोग यहां आने को आतुर रहते हैं। आज का आयोजन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

admin 
मध्य प्रदेश कलचुरी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बिंदु मालवीय ने कहा कि हम सभी को संगठित होकर सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा। शिवहरे महिला मंडल मुरैन की अध्यक्ष श्रीमती अनीता शिवहरे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते कहा कि मुरैना मे महिला मंडल का गठन 2016 में हुआ , तब से लेकर आज तक हमारा संगठन अनेक तरह के नवाचार कर चुका है और जनसेवा की एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने सभी अतिथियों यहां आए सभी अथिथियों में ह्रदय से आभार करती हैं। 

admin
शिवहरे महिला मंडल मुरैना के संरक्षक राकेश शिवहरे ने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता का प्रतीक है। मौजूदा दौर में बच्चों के साथ हो रही दुराचार की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि खासकर महिलाओं को अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखना होगा, और उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। उनसे जीवन के हर पहलु पर खुलकर बात करें।  समारोह को मीना चौकसे, संगीता गुप्ता (ग्वालियर), सीमा शिवहरे, शकुन शिवहरे (शिवपुरी), नीलम शिवहरे (गुना), नीतू शिवहरे (कोलारस), हेमलता पवैया (ग्वालियर) ने भी संबोधित किया। 

admin
समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए राकेश शिवहरे का अभिनंदन किया गया। मिट्टी से सुंदर कलाकृतियां बनाने में माहिर कुमारी रंजना शिवहरे को भी सम्मानित किया गया। समाज की महिलाओं और बालिकाओं के सांस्कृतिक कार्क्रम प्रस्तुत किए। स्वागत उदबोधन श्रीमती नीता शिहरे ने दिया। संचालन अंजना शिवहरे, रंजीता शिवहरे और निधि शिवहरे ने किया गया। सचिव अंजना शिवहरे ने आभार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व मिला मंडल द्वारा शिवहरे स्मारिका का विमोचन अतिथियों द्वारा संपादित किया गा। 
admin

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    बस एक कॉल… 15 मिनट में रिसीवर के पास

    समाचार

    जयपुर में भी होगी सीधी बात सच के साथ…हिंदुस्तान

    समाचार

    जयपुर में भी होगी सीधी बात सच के साथ…हिंदुस्तान

    समाचार

    सर्दी से सहमे नवजातों को ममता की गरमाहट… शिवहरे

    समाचार

    वन मैन शो है आयुष शिवहरे का पहला म्यूजिक