October 8, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

सेवा के सात दिन…गरीबों के लिए सेंटा क्लाज बन गईं कलचुरी महिलाएं

शिवहरे वाणी नेटवर्क
ग्वालियर।
इन दिनों कड़ाके की सर्दी ने पूरे उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पारा 5 डिग्री से नीचे है, ऊपर से कोहरा, ठिठुरन, गलन, सर्द हवाएं….इस सर्दी का कोई एक सितम हो तो बताएं। ऐसे में ग्वालियर की कलचुरी महिलाओं के हौसले को सलाम कीजिये, जिन्होंने कड़ाके की सर्दी के बीते सात दिन वंचितों की सेवा के नाम किए, उन्हें सर्दी से बचने के साधन मुहैय्या किए, क्रिसमस के पूरे हफ्ते मानों गरीब बच्चों के लिए सेंटा क्लाज बन गईं।  

22 दिसंबर से शुरू हुआ यह सेवा सप्ताह 28 दिसंबर तक चला। अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता के नेतृत्व में कलचुरी महिला मंडल ग्वालियर की सभी सदस्यों ने पहले दिन फुटपाथों पर फटेहाल घूम रहे गरीब बच्चों को गर्म स्वेटर, मोजे और कैप आदि सामान दिया, जिससे सर्दी से उन्हें राहत मिल सके। दूसरे दिन यानी 23 दिसंबर को संस्था की सदस्यों ने फालिका बाजार स्थित कृपा दान आश्रम में रह रहीं स्पेशल गर्ल्स (मंदबुद्धि बालिकाएं) को गर्म कपड़े प्रदान किए। इस दौरान आश्रम में ही इन बालिकाओं को भोजन कराया। आश्रम को गर्म पानी के कैम्पर भेंट किए। संस्था की ओर कुल 60 जोड़ी मोजे, 35 लैगिंग, 25 जोड़ी पायल, 25 कार्डिगन और 25 कैप प्रदान किए। आश्रम प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

admin
सेवा सप्ताह के तीसरे और चौथे दिन यानी 24 और 25 दिसंबर को अचलेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में गरीब लोगों को कंबल और शॉल वितरित किए गए। सप्ताह के पांचवे दिन 26 दिसंबर को कलचुरी महिला मंडल ने जरूरतमंद बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया और उन्हें मिठाइयां व उपहार प्रदान किए। 

admin
महिला मंडल की सदस्यों ने सेवा सप्ताह का अंतिम दिन (28 दिसंबर) गोले के मंदिर स्थित दृष्टिहीन आत्मज्योति अंधाश्रम में रह रहीं बालिकाओं के साथ बिताया। उन्हें साफ-सफाई की जानकारी दी। नेपकिन्स, मोज और साफ-सफाई की स्पेशल किट भी दी जिसमें साबुन, सर्फ, तेल, पेस्ट, ब्रुश और शैम्पू रखे गए थे। साथ ही भोजन सामग्री भी आश्रम को प्रदान की गई। 
इस सेवा सप्ताह अभियान में  अध्यक्ष  संगीता गुप्ता, जूली शिवहरे, हेमा शिवहरे, पिंकी शिवहरे, सोनम शिवहरे, हेमलता शिवहरे, गीता राय,   रेणु शिवहरे, कीर्ति, पूजा, मूर्ति शिवहरे, किरण, करुणा शिवहरे, रेणु शिवहरे और डाली शिवहरे आदि शामिल रहे। प्रदान की गई सभी सामग्री महिलाओं ने अपने ही संसाधनों से जुटाईं।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता ने सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यो से समाज सेवा की भावना प्रबल होती है और हम समाज के उन लोगों से मिल पाते हैं जिन्हें हमारी सहायता की आवश्यकता है। 

 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video