—उठावनी सूचना….
हमारे पूज्य श्री विनोद चंद्र गुप्ता एडवोकेट (पूर्व अध्यक्ष टैक्सेशन बार एसोसिएशन, आगरा) का स्वर्गवास मंगलवार दिनांक 24.12.2019 को हो गया है। उठावनी बुधवार दिनांक 25.12.2019 को अपराह्न 3 से 4 बजे तक महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी, आगरा पर होगी।
शोकाकुलः
मधु गुप्ता (पत्नी), पूर्व सांख्यिकी विभागाध्यक्ष, आगरा कालेज, आगरा
सुगंधा गुप्ता (पुत्री) प्रवक्ता, हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कालेज, फरह, मथुरा
प्रदीप चंद्र गुप्ता, प्रभात चंद्र गुप्ता (भाई)
अभिषेक गुप्ता, अक्षय गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता (भतीजे)
विकास गुप्ता, विनय गुप्ता, पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता (चचेरे भाई)
निवासः 23, अलकापुरी, प्रतापनगर, आगरा।
प्रतिष्ठानः शूमैक एक्सपोर्ट, सन कोरोगेटर्स
———————————–
शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
शहर के जाने-माने टैक्सेशन वकील, डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विनोद चंद्र गुप्ता नहीं रहे। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात लगभग ढाई बजे उनका निधन हो गया। मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट गुप्ता दो-तीन दिन से बीमार चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे उनके निवास (23, अलकापुरी, प्रतापनगर, आगरा) से ताजगंज श्मशानघाट के लिए प्रस्थान करेगी जहां विद्युत शवदाह-गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
74 वर्षीय एडवोकेट विनोद चंद्र गुप्ता (पुत्र स्व. श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता) कुछ समय से बीमार चल रहे थे और चिकित्सक के नियमित परामर्श में थे। बीती रात करीब दो बजे अचानक उनकी तबीयत बहुत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होते ही उनके छोटे भाई प्रदीप गुप्ता, प्रभात गुप्ता और कजिन अविरल गुप्ता उनके निवास पर पहुंचे लेकिन तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। वह अपने पीछे पत्नी प्रो. श्रीमती मधु गुप्ता और पुत्री सुगंधा गुप्ता को बिलखता छोड़ गए हैं। प्रो. श्रीमती मधु गुप्ता आगरा कालेज के सांख्यिकी विभाग की हैड के रूप में रिटायर हुई हैं। पुत्री सुगंधा हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कालेज में प्रवक्ता है।
एडवोकेट विनोद चंद्र गुप्ता ने संभवतः सबसे पहले कलचुरी समाज की पत्रिका का प्रकाशन किया था। 1970 में उन्होंने ‘शिवहरे संदेश’ नाम से एक त्रैमासिक पत्रिका शुरू की थी, जिसके संपादक भी वह स्वयं थे। इस पत्रिका के जरिये उन्होंने शिक्षित और आधुनिक विचार वाले शिवहरे युवाओं को एक वैचारिक मंच प्रदान किया। पत्रिका करीब तीन साल चली और इस दौरान इसके दस अंक प्रकाशित हुए। एडवोकेट विनोद चंद्र गुप्ता नव्वे के दशक में दाऊजी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रहे और उन्हीं के कार्यकाल में मंदिर की धर्मशाला के लगी खाली जगह पर बड़े हॉल का निर्माण कराया गया था। शिवहरे वाणी पत्रिका और अब इस पोर्टल को भी उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है।
आगरा में एडवोकेट विनोद चंद्र गुप्ता की प्रतिष्ठा एक माहिर टैक्सेशन वकील के रूप में भी थी। डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दिया था। वर्तमान में वह टैक्सेशन बार एसोसिएशन की कांस्टीट्यूशन असेंबली के अध्यक्ष थे। सालभर पहले ही उन्होंने अपनी वकालत के पचास वर्ष पूरे किए थे। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों ने सोचा भी नहीं होगा कि एडवोकेट विनोद चंद्र गुप्ता इतनी जल्दी उनसे अलविदा कह जाएंगे।
Leave feedback about this