August 4, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

जन्मोत्सव विशेष…आगरा से पुराना है सहस्त्रबाहु का रिश्ता मगर परंपरा नई

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
आगरा में शिवहरे समाज 3 नवंबर को भगवान सहस्त्रबाहु का जन्मोत्सव मनाएगा। शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज में सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव प्रातः 10 बजे पूजन के साथ शुरू होगा और विचारगोष्ठी के बाद दोपहर 1 बजे भोजन के साथ समापन होगा। आगरा में सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव की परंपरा दो साल पहले से शुरू हुई है, अच्छी बात यह है कि लगातार तीसरे वर्ष यह आयोजन किया जा रहा है। जिन लोगों को भगवान सहस्त्रबाहु के आगरा की भूमि से जुड़े पौराणिक उल्लेखों की जानकारी है, उन्हें इस पर आश्चर्य हो सकता है। आगरा में रुनकता के पास झगड़ैला ताल आज भी भगवान सहस्त्रबाहु और परशुराम के बीच हुए भयानक युद्ध की गवाही देता है।

admin
आगरा का रुनकता भगवान परशुराम की जन्मभूमि है, और यहां उनके पिता जमदग्नि अपने विशाल आश्रम में रहते थे। जमदग्नि और भगवान सहस्त्रबाहु के बीच साढ़ू का रिश्ता था यानी सहस्त्रबाहु दरअसल परशुराम के मौसा थे। 

admin
सहस्त्रबाहु एक शूरवीर और प्रतापी राजा थे। उन्होंने एक बार नर्मदा नदी के तट पर लंकापति रावण को बंधक बनाकर उसके अभिमान को चूर-चूर कर दिया था। इसके बाद से सहस्त्रबाहु  के शौर्य की धाक पूरी दुनिया में जम गई। 

admin
पौराणिक उल्लेख यह है कि राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन एक बार अपनी सहस्त्रणी सेना के साथ एक सामरिक अभियान से अपनी राजधानी महिष्मति लौट रहे थे। रास्ते में रुनकता पहुंचने पर उनकी सेना ने विश्राम की इच्छा प्रकट की। सहस्त्रबाहु ने अपने साढ़़ू जमदग्नि के आश्रम में विश्राम लिया। 

admin
उस समय जमदग्नि के पुत्र परशुराम आश्रम में नहीं थे। सहस्त्रणी सेना की खातिरदारी के इंतजाम को लेकर जमदग्नि असमंजस में थे, लेकिन उनकी कामधेनु गाय ने समस्या का समाधान कर दिया। कामधेनु गाय की मदद से जमदग्नि ने सहस्त्रबाहु की सेना की खूब खातिरदारी की, खान-पान का राजसी प्रबंध किया। 

admin
कानधेनु का यह चमत्कार देख सहस्त्रबाहु अर्जुन उस पर मुग्ध हो गए और जमदग्नि से कामधेनु मांग ली।  जमदग्नि इसके लिए राजी नहीं हुए तो सहस्त्रबाहु ने अपने सैनिकों को आदेश दिया कि वे कामधेनु को बलपूर्वक अपने साथ ले चलें। सहस्त्रबाहु के आदेश पर उनकी सेना ने कामधेनु को कब्जे में ले लिया और महिष्मती की ओर रुख कर दिया।

admin
कुछ ही देर बाद परशुराम आश्रम में पहुंचे तो कामधेनु को आश्रम में न पाकर क्रुद्ध हो गए। पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने परशुराम आगबबूला हो उठे और अपना परशु कंधे पर रखकर महिष्मती की ओर चल पड़े। कुछ ही दूर झगड़ैला ताल पर परशुराम का सामना सहस्त्रबाहु और उनकी सेना से हो गया, जो पानी पीने के लिए वहां रुके थे। झगड़ैला ताल पर ही भीषण युद्ध हुआ जिसमें सहस्त्रबाहु की सेना को परास्त होना पड़ा 

admin
हालांकि भगवान सहस्त्रबाहु के जीवन की इस महत्वपूर्ण घटना से जुड़े होने के बाद भी आगरा में सहस्त्रबाहु जयंती मनाने की परंपरा दो वर्ष से  ही शुरू हुई है। पहला आयोजन 2017 में मंदिर श्री दाऊजी महाराज में हुआ था, जबकि दूसरा आयोजन गत वर्ष लोहामंडी स्थित मंदिर श्री राधाकृष्ण में किया गया था।

admim                                                                                                     
मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के अध्यक्ष भगवान स्वरूप शिवहरे ने सभी समाजबंधुओं को अपने इष्टदेव के जन्मदिवस पर उनकी पूजा-अर्चना के लिए आमंत्रित किया है। इस बार जन्मोत्सव में अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं को जोड़ने का प्रयास समिति द्वारा किया गया है। समाजबंधुओं को पैपलेट्स वितरित किए गए हैं, व्यक्तिगत रूप से भी आमंत्रित किया है। मंदिर श्री राधाकृष्ण प्रबंध समिति, शिवहरे-जायसवाल युवा मंच, शिवहरे समाज एकता परिषद, दाऊजी महाराज महिला समिति और शिवहरे महिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों को भी आयोजन में आमंत्रित किया है।  
admin

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

    समाज

    आइये शिवहरे समाज के अदभुत दाऊजी महाराज की महाआरती

    समाचार

    मुरैना में शानदार पहल…सामाजिक कुरीतियों और चुनौतियों के खिलाफ

    समाज

    आगरा के शिवहरों ने दाऊजी महाराज की अदभुत महाआरती

    समाचार

    मंदिर श्री राधाकृष्ण महिला समिति का नव वर्ष उत्सव…

    समाचार

    दाऊजी मंदिर में हनुमान की बल बुद्धि का गान