March 15, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

खुशियों से सराबोर हुई एक मायूस बस्ती…कलचुरी सेना की दिवाली

शिवहरे वाणी नेटवर्क
भोपाल।
एक ही दास्तान-ए-शब एक ही सिलसिला तो है।
एक दिया जला हुआ…एक दिया बुझा हुआ।।
हाल में जारी 117 देशों की ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 102वें स्थान के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे हो गया है। विश्व बैंक द्वारा जारी मानव पूंजी सूचकांक में 157 देशों की लिस्ट में भारत का स्थान 115वां है। नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और बांग्लादेश जैसे मुल्क भी हमसे बेहतर स्थिति मे हैं। दूसरी तरफ, भारत उन देशों में शुमार है जहां करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसी घोर आर्थिक असमानता के बीच करोड़ों परिवारों के लिए दीपावली जैसे त्योहार भी मायूसी का सबब बन जाते हैं।

admin
वसुधैव कुटम्बकम के भाव वाली भारतीय संस्कृति में यह विषमता व्यथित करती है, लेकिन इसका समाधान भी इसी भाव में है। जैसा कि, भोपाल में कलचुरी सेना ने किया। कलचुरी सेना के साथियों ने दीपावली से एक दिन पूर्व शनिवार को भोपाल के श्यामनगर में गरीब परिवारों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं। 

 

admin

admin
कलचुरी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्यामनगर के लोगों को मिट्टी के दिये, रुई की बाती, मां लक्ष्मी की मिट्टी की मूर्ति, लाई और मिठायां भेंट कीं। साथ ही इन परिवारों के बच्चों को आतिशबाजी भी दी, जिसे पाकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। कुछ देर के लिए श्यामनगर की मायूस बस्ती पटाखों की रोशनी और गूंज से गुलजार हो गई।

admin

admin
बता दें कि श्यामनगर में ज्यादातर गरीब मजदूर परिवार रहते हैं। दीपावली मनाना तो दूर, अपने परिवार के वास्ते दो वक्त की रोटी जुटाना भी इन मजदूरों के लिए हर दिन की चुनौती होती है। खुशहाली उनके जीवन का सपना है। 

admin

admin

ऐसे में कलचुरी सेना ने बताया है कि मानसिक, वैचारिक और व्यावहारिक स्तर पर संवेदनाओं को जीना ही बेहतर समाज बना सकता है…एक ऐसा समाज जहां हर कोई दीपावली की खुशियां मनाने की हैसियत में हो। 

admin

admin
 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video