शिवहरे वाणी नेटवर्क
लखनऊ।
कलचुरी समाज हर साल की तरह इस बार भी आगामी 3 नवंबर को भगवान सहस्त्रबाहु जयंती धूमधाम से मनाएगा। लगभग हर जिले में जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार की जा रही है। समाज की प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों को आमंत्रण मिलने लगे हैं। कलचुरी समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने के प्रयास में जुटे अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा और उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा इन समारोहों को सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित करने के अवसर के रूप में देखती हैं। महासभा ने इन समारोहों के लिए प्राप्त हो हे आमंत्रण पर अपने पदाधिकारियों का उनका पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष व्यवस्था तैयार की है।
महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार जायसवल और प्रदेश संगठन मंत्री नवीन जायसवाल विलियम द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, संरक्षकों और विशिष्ट स्वजातीय महानुभावों ने भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोहों में अपनी सुविधानुसार प्रकट होने की इच्छा व्यक्त की है। साथ ही विभिन्न जनपदों में आयोजित होने वाले सहस्त्रबाहु जयंती समारोह के आयोजकों से आग्रह किया गया है कि वे आयोजन स्थल की सूचना, समय और कार्यक्रम की रूपरेखा जल्द से जल्द उपलब्ध करा दें, ताकि विशिष्ट जन इन कार्यक्रमों में उपस्थित होने का कार्यक्रम अपनी सुविधानुसार बना सकें।
वरिष्ठ पत्रकार एवं महासभा पदाधिकारी श्री अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्री रविंद्र जायसवाल के साथ हुई एक वार्ता के बाद ऐसी व्यवस्था तैयार करने पर विचार किया गया। दरअसल श्री रविंद्र जायसवाल को सहस्त्रबाहु जयंती के कई कार्यक्रमों के आमंत्रण मिल चुके हैं। इनमें कई कार्यक्रम एक ही दिन मे हैं ऐसे में हर जगह उपस्थित हो पाना असंभव सा हो गया है। ऐसी स्थिति महासभा के कई पदाधिकारियो एवं स्वजातीय महानुभावों के साथ हो सकती है। ऐसी दुविधा की स्थिति से बचने के लिए यह व्यवस्था तैयार की गई है जिसके तहत महासभा की ओर से यह संदेश प्रसारित किया गया है
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के मूल में समाज को एक सूत्र मे पिरोने का उद्देश्य निहित है।
महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राज शिवहरे ने बताया कि महासभा से लगभग हर जिले के कलचुरी बंधु जुड़े हुए हैं। संगठन के प्रसार भी निरंतर बढ़ रहा है, ऐसे में महासभा और उनके पदाधिकारियों को कई कार्यक्रमों के आमंत्रण प्राप्त हो रहे हैं। इस माह लखनऊ मे होने वाली बैठक मे महासभा के पदाधिकारी इन आमंत्रणों पर विचार करेगे और उनमें भाग लेने के लिए पदाधिकारियों की सुविधा के अनुसार अलग-अलग कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए अलग-अलग पैनल तैयार किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, महासभा की ओर से जिन महानुभावों ने इन कार्यक्रमों में अपनी सुविधा अनुसार उपस्थित होने की इच्छा प्रकट की है उनमें कुछ के नाम इस प्रकार है:-
1-श्री रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार। 2- श्रीमती अनुपमा जायसवल, पूर्व मंत्री प्रदेश सरकार व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा, 3- श्री संजय प्रताप जायसवाल, विधायक 4- श्री सीताराम जायसवाल महापौर गोरखपुर 5- श्री अशोक जायसवाल राष्ट्रीय महामंत्री इंदौर 6- श्रीमती अंजू चौधरी उपाध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश, 7- श्रीमती रश्मि जयसवाल व श्रीमती कंचन जायसवाल सदस्य महिला आयोग, 9- श्री सुरेंद्र कुमार जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष ,उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा, 10- श्री स्वामी संतोषआनंद देव जी महाराज हरिद्वार संरक्षक , 11- श्री उदय शंकर जायसवाल पूर्व डीआईजी , 12- श्री अटल कुमार गुप्ता वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी,13- श्री कपिल जाय़सवल,वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, 14- श्रीमती रीता जायसवाल प्रदेश महिला अध्यक्ष वाराणसी, 15- श्रीमती अनीता जायसवाल प्रदेश महिला महामंत्री, 16- कर्नल एमसी जायसवाल, 17- कर्नल राकेश जायसवाल, 18- श्री विपिन जयसवाल प्रदेश महामंत्री, 19- *श्री धर्मेंद्र राज शिवहरे प्रदेश कोषाध्यक्ष , 20- श्री अजय कुमार जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ*,21- श्री टी. एन. खुबले, संरक्षक, 22- श्री सर्वेश कुमार जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, 23- श्री राजेश जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, 24- इंजीनियर जगमोहन जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, 25-श्रीअखिलेश जायसवाल एडवोकेट, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश युवा महासभा, 26-नवीन प्रकाश सिंह संगठन मंत्री, 27- श्री नवीन विलियम,संगठन मंत्री, 28-श्री घनश्याम जायसवाल (बांसी) प्रदेश संगठन मंत्री। इनके अतिरिक्त भी प्रदेश स्तर के कई अन्य पदाधिकारियों ने भी जिलों में आयोजित होने वाले भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कार्यक्रम में उपस्थित होने की इच्छा प्रकट की है।
Leave feedback about this