February 22, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

कथाकार संजीव जायसवाल संजय को दो लाख रुपये का बाल साहित्य भारती पुरस्कार

शिवहरे वाणी नेटवर्क
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2018 के लिए हाल में घोषित प्रतिष्ठित भारती सम्मानों के अंतर्गत लखनऊ के लब्ध प्रतिष्ठित कथाकार एवं व्यंग्यकार संजीय जायसवाल ‘संजय’ को दो लाख रुपये के बाल साहित्य भारती पुरस्कार से नवाजा जाएगा। संजीb जायसवाल ‘संजय’ को लखनऊ में होने वाले भारत-भारती पुरस्कार समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साहित्य के क्षेत्र में एक और प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संजीव जायसवाल ‘संजय’ ने कहा कि कोई भी साहित्यकार सम्मान के लिए सृजन नहीं करता। ये सम्मान और पुरस्कार प्राणवायु की तरह होते हैं, जो एक नई ऊर्जा देते हैं। पुरस्कृत होने पर लेखक की जिम्मेदारी व पाठकों की अपेक्षाएं बढ़ जाती है।

admin
वर्ष 1959 में लखीमपुर-खीरी के धौरहरा में जन्मे संजीव जायसवाल  ‘संजय’ पूर्व आईआरपीएस अधिकारी है, और आरडीएसओ (रेल मंत्रालय) में निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए। करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी उनका व्यापक साहित्य सृजन कई साहित्यकारों के लिए काबिल-ए-रश्क हो सकता है। वर्तमान में आप लखनऊ के राजाजीपुरम में परिवार के साथ रहते हैं। धर्मपत्नी श्रीमती सूर्यलता जायसवाल केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। दो युवा पुत्र हैं संकल्प जायसवाल और विपुल जायसवाल।
संजीव जायसवाल  ‘संजय’ की अब तक साहित्य सृजन यात्राः- 
10 बाल उपन्यासः- 1. लाल बंगला 2. आपरेशन डम-डम डिगा-डिगा 3. हवेली 4. खजाने की खोज 5. बीस करोड़ के हीरे 6. पीली फाईल 7. फिर सुबह होगी 8. डूबा हुआ किला 9. होगी जीत हमारी 10. मिट्टी मेरे देश की (प्रकाशनार्थ) 
 9 बाल कथा-संग्रहः- 1. रंग बिरंगी कहानियाँ 2. फूलों की राजकुमारी 3. साहसिक कथाएँ 4. जादुई कहानियाँ 5. ह्यूमन फैक्स मशीन 6. आधुनिक कहानियाँ (चार भाग) 7. मेरी प्रिय जादुई कहानियाँ 8. टिन्नू मियाँ का कुर्ता 9. मनोरंजक कहानियाँ (प्रकाशनार्थ) 
चित्रकथाएँ: 1. बादल 2. सूरज का गुस्सा 3. चन्दामामा 4. टूटा पंख 5. धर्म 6. आम का पेड़ 7. चीनू-मीनू 8. राजा का दर्द 9. पहलवानजी 10.खेल-खेल में 11. वह हंस दिया 12. डाक्टर साहब 13. बरसा बादल 14. हाथी का बच्चा 15. मैं एक किताब 16. वही जो तुम करते हो 17. सब गड़बड़ 18 भोलू को सबक 19. जंगल में बारात 20. चिन्टू का जहाज 21. चिन्टू बने दादाजी 22. चिन्टू का ताज महल 23. चंदा गिनती भूल गया 24. पहलवान जी और केला 25. जंगल का राजा 26. शेर बिल्ली बन गया 27.पहलवान जी का खेल 28. सूरज-चंदा साथ-साथ
अनुवाद : 9 पुस्तकों का 10 भाषाओं (अंग्रेज़ी, तमिल, तेलगू, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बांग्ला, पंजाबी, उड़िया और उर्दू) में अनुवाद (पुस्तकों के नाम – 1. सूरज का गुस्सा 2. टूटा पंख 3. चंदा मामा 4. राजा का दर्द 5. पहलवान जी 6. खेल-खेल में 7. पहलवान जी का खेल 8. बरसा बादल 9. पहलवान जी और केला)
उपन्यास ‘डूबा हुआ किला’ का पंजाबी और उड़िया में अनुवाद।
पुस्तक  ‘चंदा गिनती भूल गया’ का अंग्रेज़ी, तमिल, हल्बी, पंजाबी, असमिया, उड़िया में अनुवाद।
इनके अलावा उनकी पुस्तकें हाथी का बच्चा, चिंटू का ताजमहल, चिंटू बना दादा जी, जंगल में बारात और चिंटू का जहाज, भोलू को सबक का अंग्रेज़ी में अनुवाद हो चुका है।
 चित्र कथा ‘वह हँस दिया’ का देश-विदेश की 37 भाषाओं में अनुवाद (संस्कृत, कोंकणी, खेमेर, अंग्रेजी, फ्रेंच, इटैलियन, पुर्तगीज़, कोरा, तिब्बतयिन, इंडोनेशिया, सिंहली, थाई, अल्बेनियन, लुसोगा, तमिल, मलयालम, मराठी, कुमांउनी, भोजपुरी, उड़िया, उर्दू, असमी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, किश्वली, भोजपुरी, तेलगू, संथाली) 

अब तक प्राप्त सम्मान एवं पुरस्कार : ​​
पं, सोहन लाल द्विवेदी राष्ट्रीय पुरस्कार – 2002
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार – 2005
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार – 2010
‘सूर पुरस्कार-2005’
‘पं. सोहन लाल द्विवेदी पुरस्कार-2005’
 ‘अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान-2013’
रेल मंत्रालय का प्रेमचन्द पुरस्कार – 2015
दिल्ली प्रेस पत्रिका कहानी प्रतियोगिता – 2002 में प्रथम पुरस्कार
दिल्ली प्रेस पत्रिका कहानी प्रतियोगिता – 2003 – प्रथम पुरस्कार
दिल्ली प्रेस पत्रिका कहानी प्रतियोगिता – 2004 – द्वितीय पुरस्कार
ए.डब्लू.आई.सी. बेस्ट पिस्चर बुक आॅफ़ इंडिया अवार्ड – 2004
मेरी सहेली कहानी प्रतियोगिता – 2004 और 2015- द्वितीय पुरस्कार
राष्ट्र धर्म कहानी प्रतियोगिता – 2004 – प्रथम पुरस्कार
दिल्ली प्रेस पत्रिका कहानी प्रतियोगिता – 2006 – द्वितीय पुरस्कार
वर्तमान साहित्य कहानी पुरस्कार – 2006 एवं 2007
सी.बी.टी. द्वारा कई कहानियाँ पुरस्कृत।
यूनीसेफ द्वारा पुरस्कृत चित्र कथा प्रकाशित।
 चिल्ड्र बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित अखिल भारतीय लेखन प्रतियोगिता-2016 में
वैज्ञानिक उपन्यास को प्रथम पुरस्कार तथा 3 अन्य कहानियाँ पुरस्कृत

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    लखनऊ सम्मेलन के बाद बड़ा सवाल…भाजपा को कितना मिलेगा

    समाचार

    चीरा न कट…डा. अवधेश जायसवाल की टीम ने ऐसे

    समाचार

    सहस्त्रबाहु जयंती….बुलावे पर जाएंगे जरूर…जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की अच्छी

    समाचार

    यूं चौंका देते हैं शिवम के अविष्कार…मां के लिए

    समाचार

    सखी मेला…सखी कुछ ऐसा कर जाएं कि सबके जीवन

    समाचार

    सहयोग की डोर से बंधा है समाज….मरहूम विनोद के