October 8, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

नारी शक्ति समागम की तैयारियों में अनोखा संदेश और अनोखा अंदाज….85 प्रतिशत वाले बच्चे होंगे सम्मानित

शिवहरे वाणी नेटवर्क
ग्वालियर। 
कलचुरी समाज की महिलाएं इस बार तीज महोत्सव को अनोखा अंदाज देने जा रही हैं। दरअसल कलचुरी सभा महिला मंडल ने इस बार तीज महोत्सव को ‘नारी शक्ति समागम’ के रूप में मनाने का निर्णय किया है। आगामी दस अगस्त को  ग्वालियर के जीवाजी कलब में होने वाले इस कार्यक्रम में शिवपुरी, मुरैना और जयपुर की महिलाएं भी शामिल होंगी। खास बात यह है कि घर-परिवार को संभालते हुए सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान कर रहीं ये महिलाएं  पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ इसकी तैयारियों में जुटी हैं। वृक्षों का कटान रोकने का संदेश देते हुए महिलाओं ने इस कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र नहीं छपवाए हैं, बल्कि वे व्हाट्सएप संदेश भेजकर और घर-घर जाकर बहनों को आमंत्रित कर रही हैं। 

admin
कलचुरी सभा महिल मंडल ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता ने शिवहरे वाणी को बताया कि इस बार हरियाली तीज महोत्सव को ‘नारी शक्ति समागम और प्रतिभा सम्मान समारोह’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम  10 अगस्त को जीवाजी क्लब में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसमें 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 85 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाए। 10वीं और 12वीं कक्षा में 85 फीसदी या इससे अधिक अंक पाने वाले कलचुरी समाज के विद्यार्थी 97553-95515 और 83196-28790 नंबर पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। 

admin
बीते दिनों हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में सुमन गुप्ता, कमला शिवहरे, रूपलता गुप्ता, मीरा शिवहरे, गायत्री शिवहरे, पूजा शिवहरे, रेणु शिवहरे, जूली शिवहरे, आशा शिवहरे, पूजा शिवहरे, हेमलता शिवहरे, स्वाति, श्वेता, करुणा, मूर्ति, वंदना, ममता पवैया, गीता राय, सीता शिवहरे शामिल रहीं। 

admin
नई कार्यकारिणी का गठन
इससे पहले एक अन्य बैठक में कलचुरी सभा महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसमें  सुमन शिवहरे, कमला शिवहरे,  रूपलता शिवहरे और मीरा शिवहरे को संरक्षक नियुक्त किया गया। संगीत गुप्ता को अध्यक्ष और गायत्री शिवहरे को संयुक्त अध्यक्ष चुना गया। जूली शिवहरे, आशा, हेमलता, श्वेता, पूजा शिवहरे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पूजा शिवहरे और सह-सचिव के रूप में मूर्ति एवं करुणा शिवहरे काम करेंगी। कोष की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष रेणु शिवहरे और सह-कोषाध्यक्ष वंदना शिवहरे पर रहेगी।  सीता शिवहरे और कीर्ति शिवहरे को प्रवक्ता बनाया गया है। 

admin
 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video