उठावनी सूचना
अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरी धर्मपत्नी श्रीमती मीना गु्प्ता का आकस्मिक निधन दिनांक 21.07.2019 को हो गया है। उठावनी बुधवार दिनांक 24.07.2019 को सायं 4 से 5 बजे महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, लोहमंडी, आगरा पर होगी।
शोकाकुलः-
अजित गुप्ता (पति), विद्यादेवी (सास), विशाल-सुचेता, निखिल-शिती (पुत्र-पुत्रवधु), शिल्पी-अभिषेक, दीपिका-राहुल (पुत्री-दामाद), जिया, शौर्य, वत्सल, कनश, हर्षिका, अनव, अंजी (पौत्र एवं पौत्री)
मायका पक्षः विजनेश शिवहरे, मुकेश शिवहरे, विजय शिवहरे (महानगर अध्यक्ष भाजपा), रवि शिवहरे, अजय शिवहरे (भ्रातागण)
———————-
शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
शिवहरे महिला समिति की संरक्षिका श्रीमती मीना शिवहरे पत्नी श्री अजीत शिवहरे का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की बहन मीना शिवहरे को हार्ट अटैक पड़ा था। उनकी शवयात्रा सोमवार 22 जुलाई को पूर्वाहन 11 बजे अशोक नगर स्थित उनके निवास से ताजगंज श्मशानघाट के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
60 वर्षीय श्रीमती मीना शिवहरे रविवार शाम तक पूरी तरह ठीक-ठाक थीं और रोजमर्रा की तरह घर के कामकाज देख रही थीं। रात करीब आढ़े आठ बजे उनके ह्रदय में तेज दर्द उठा, और शरीर पसीना-पसीना हो गया। पति अजीत शिवहरे और पुत्र विशाल व निखिल तत्काल उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली मीना शिवहरे एक सह्रदयी, व्यवहारकुशल और हसमुख स्वभाव की महिला थीं। श्रीमती मीना शिवहरे के अचानक इस तरह चले जाने से परिवार सदमे में है। खासतौर पर उनकी 100 वर्षीय सास श्रीमती विद्या देवी के लिए यह बहुत बड़ा सदमा है क्योंकि मीना शिवहरे का सेवा-भाव ही उनके जीवन का आधार था। दोनों का रिश्ता आज के जमाने में सास-बहु संबंधों की एक खूबसूरत बानगी रहा। श्रीमती मीना शिवहरे अपने पीछे दोनों पुत्रों विशाल और नितिन, और पुत्री दीपा के परिवारों को बिलखता छोड़ गई हैं। दीपा अपने पति के साथ सतना में हैं।












Leave feedback about this