उठावनी सूचना
हमारे पूज्य श्री ज्ञानचंद्रजी गुप्ता (शिवहरे) का स्वर्गवास दिनांक 14.06.2019 को गया है। उठावनी रविवार दिनांक 16.06.2019 को सायं 5-6 बजे भारद्वाज आश्रम (हरिया की बगीची), सुंदरपाड़ा, पुलिसलाइन आगरा पर होगी।
शोकाकलः
प्रमिला गुप्ता (पत्नी), पुतुल गुप्ता (पुत्री),
बी.के.गुप्ता-विमलेश गुप्ता (अनुज-अनुजवधु), गीता गुप्ता (बहन)
भारती गुप्ता-रोहित शिवहरे (भतीजी-दामा), रजत गुप्ता (भतीजा)
सुगम शिवहरे (भांजा), जूली (वधु)
——–
शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
फिल्म व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री ज्ञानचंद्र शिवहरे का निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे, शुक्रवार 14 जून को तड़के करीब 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी शवयात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे मारुति एस्टेट में ग्रीन मार्केट स्थित उनके निवास से ताजगंज श्मशानघाट के लिए प्रस्थान करेगी।
आगरा में 13/166, शिवहरे गली, हल्का मदन, नाई की मंडी के मूल निवासी श्री ज्ञानचंद्र शिवहरे (पुत्र स्व. श्री धन्नूमल शिवहरे) आगरा के शिवहरे समाज की एक लोकप्रिय शख्सियत थे। आकर्षक व्यक्तित्व के धनी 71 वर्षीय श्री ज्ञानचंद्र शिवहरे अपनी बात को समाज में प्रभावशाली तरीके से रखने के लिए जाने जाते थे। वर्तमान में वह शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी थे। इसी साल जनवरी में उन्हें पित्त की थैली में कैंसर होने का पता चला था, जो थर्ड स्टेज कैंसर था। इसके बाद से मुंबई में उनका उपचार चल रहा था।
पिछले दिनों उपचार से कुछ मोहलत मिली, तो अपने लोगों से मिलने की इच्छा उन्हें आगरा ले आई। यहां अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें मधुबन प्लाजा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी श्रीमती प्रमिला गुप्ता और पुत्री सुश्री पुतुल गुप्ता भी मुंबई से आकर उनकी देखभाल कर रहे थे। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें विजय नगर स्थित मित्तल नर्सिंग होम शिफ्ट कर दिया गया, जहां शुक्रवार तड़के उनका निधन हो गया।
ज्ञानचंद्र शिवहरे की पत्नी श्रीमती प्रमिला गुप्ता फिल्म राइटर रही हैं, जबकि पुतुल गुप्ता अभिनेत्री है और कई टीवी सीरियल्स में काम कर रही है। ज्ञानचंद्र शिवहरे वैसे तो परिवार के साथ मुंबई में रहते थे. कई फिल्मों मे असिस्टेंट प्रोड्यूसर भी रहे लेकिन आगरा के आकर्षण ने कभी उन्हें मुंबई का नहीं होने दिया। अब तो ज्यादातर समय आगरा ही रहा करते थे। वह नाई की मंडी के अपने पुराने घर से मारुति एस्टेट स्थित नए घर में शिफ्ट हो गए थे, जहां से आज सुबह दस बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
