उठावनी सूचना
हमारे पूज्य श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे पुत्र स्व. श्री किशनलाल शिवहरे का स्वर्गवास गुरुवार दिनांक 13 जून, 2019 को हो गया है। उठावनी रविवार दिनांक 16 जून, 2019 सायं 4 बजे से 5 बजे तक मंदिर श्री दाऊजी महाराज, सदरभट्टी चौराहा आगरा पर होगी।
शोकाकुल
श्रीमती राधा शिवहरे (पत्नी),
शिवम शिवहरे-शिवानी, रजत शिवहरे-प्रियका (पुत्र-पुत्रवधु)
अनिल शिवहरे (भाई)
निवासः 13/100, हल्का मदन, नाई की मंडी, आगरा।
————-
शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
आगरा में नाई की मंडी निवासी श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे पुत्र स्व. श्री किशनलाल शिवहरे का गुरुवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। उनकी शवयात्रा शुक्रवार 14 जून को सुबह 8 बजे उनके निवास 13/100, हल्का मदन, नाई की मंडी से ताजगंज स्थित श्मशानघाट के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे आगरा दिवानी परिसर के बाहर पान और कोल्ड-ड्रिंक्स की दुकान संचालित करते थे। गुरुवार 13 जून को अपराह्न करीब चार बजे वह चाय पीकर लेट गए थे। रात साढ़े आठ बजे उनके ह्रदय में तेज दर्द उठा। परिवारीजन उन्हें चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे अपने पीछे पत्नी श्रीमती राधा शिवहरे, पुत्रों शिवम एवं रजत समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।












Leave feedback about this