शिवहरे वाणी नेटवर्क
ग्वालियर।
ग्वालियर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी श्री किशन महाजन का आज दोपहर को निधन हो गया। बीते रोज तबीयत खराब होने पर उन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया था। आज दोपहर को गंगाराम अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 7 बजे थाटीपुर में उनके आवास 164, मयूरनगर से मुरार मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
53 वर्षीय श्री किशन महाजन पुत्र स्व. श्री बृजमोहन महाजन के आकस्मिक निधन के दुखद समाचार ने उनसे जुड़े लोगों को गमगीन कर दिया है। मयूरनगर में महाजन मेडिकल स्टोर के संचालक श्री किशन महाजन अपनी विनम्रता और सह्रदयता के चलते काफी लोकप्रिय थे। वह अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती वंदना महाजन औऱ दो युवा पुत्रों राहुल और तनु को बिलखता छोड़ गए हैं। श्री किशन महाजन मध्य प्रदेश कांग्रेस की आईटी सेल के सचिव श्री मयंक महाजन के चाचा थे। शिवहरे वाणी के मुख्य संपादक श्री सीमंत साहू के सालेसाहब थे।
ग्वालियर दवा व्यवसायी किशन महाजन नहीं रहे..अंतिम संस्कार आज शाम को
