October 8, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

गरीब मां के लिए सेंटा क्लॉज बन गईं कलचुरी महिलाएं…बेटी की कराई शादी

शिवहरे वाणी नेटवर्क
ग्वालियर। 
क्रिसमस के दिन एक गरीब मां का सपना साकार हो गया। कलचुरी महिलाएं मानो उसके लिए सेंटा क्लॉज बनकर आईं और उसकी बेटी के हाथ पीले करवा दिए….एक ऐसा सपना  जिसके लिए उसके दिन-रात बेहद बेचैनी में गुजर रहे थे।

admin 
ग्वालियर के लक्कड़खाना इलाके में रहने वाली यह गरीब महिला एक मराठा परिवार की है, और उसकी बेटी की शादी 25 दिसंबर  को महाराष्ट्रियन समुदाय के एक सामूहिक विवाह समारोह में होनी थी। लिहाजा वह लेन-देन और खर्चे की चिंता से पूरी तरह मुक्त थी। लेकिन, अचानक किन्हीं कारणों से यह सामूहिक विवाह कैंसल हो गया। 

admin
महिला के पांव तले जैसे जमीन ही खिसक गई। उसके पास अपना तो कोई इंतजाम ही नहीं था, ना ही ऐसी हैसियत  कि अपने दम पर बेटी की शादी कर पाए। उधर लाडली की उदासी देखी नहीं जा रही थी। ऐसे में किस्मत ने उसकी मुलाकात रेनू शिवहरे से करवा दी जो कलचुरी महिला मंडल से जुड़ी हैं। 

admin
महिला की व्यथा सुनकर  रेनू का ह्रदय द्रवित हो गया। उन्होंने महिला को ढांढस बंधाया और मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद रेनू शिवहरे ने कलचुरी महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता गुप्ता व अन्य सदस्यों से इस पर चर्चा की। 

admin
कलचुरी महिला मंडल की सभी सदस्य एकमत से गरीब बेटी की शादी कराने पर राजी हो गईं। सबने अपनी-अपनी बचत के पैसे इकट्ठे किए। शादी के लिए खरीददारी की। विवाह समारोह के लिए जगह का भी इंतजाम करा दिया। 25 दिसंबर को महिला की बेटी का शादी समारोह हुआ, कलचुरी महिलाओं की देखरेख में मेहमानों की आवभगत की गई। कलचुरी महिला मंडल ने गृहस्थी का सामान, उपकरण, कपड़े और नगदी आदि का पूरा सहयोग किया। 

admin
इस दौरान अध्यक्ष संगीता गुप्ता, गायत्री शिवहरे,  सुमन शिवहरे, ममता पवैया,  रेनु शिवहरे,  जूली शिवहरे, आशा शिवहरे, रानी किरण शिवहरे, पलक शिवहरे, सीता शिवहरे, रजनी शिवहरे, गीता शिवहरे, मूर्ति शिवहरे, पूजा, हेमलता शिवहरे, वंदना गुप्ता समेत कलचुरी महिला मंडल की अन्य सदस्यों ने वर-वधु को आशीष प्रदान किया। 

admin
कलचुरी महिला मंडल से समाज की लगभग 35 महिलाएं जुड़ी हैं जो अपने स्वयं के जमा पैसों से समाजसेवा का कार्य करती हैं। अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, विशेषतौर पर रेनू शिवहरे की सराहना की जिनकी वजह से महिला मंडल को एक और पुनीत कार्य में भागीदारी का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाएं अब जागरूक हो रही हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं, जो एक शुभ संकेत है।

admin
 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video