March 9, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दशहरा पर शिवहरे समाज का शिक्षा पूजन…मेधा का सम्मान…सेवा का अभिनंदन

48 मेधावी बच्चे सम्मानित, समाजसेवी श्री सुरेशचंद्र शिवहरे का विशेष अभिनंदन, सरजू शिवहरे को ‘सेवा रत्न’, श्रीमती आशा शिवहरे को ‘शिक्षा रत्न सम्मान’
शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
यूं तो दशहरा पर शस्त्र पूजन की परंपरा है, लोग अपने घरो पर शस्त्रों की पूजा करते हैं। लेकिन आगरा के शिवहरे समाज ने आज दशहरा पर नए दौर के सबसे सटीक शस्त्र यानी शिक्षा का जश्न मनाया। शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरे वाणी द्वारा शिवहरे समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएन मेडिकल कालेज में कार्यरत श्री सरजू शिवहरे को ‘सेवा रत्न’ एवं श्रीमती आशा शिवहरे को ‘शिक्षा रत्न’ से सम्मानित किया गया। वयोवृद्ध समाजसेवी श्री सुरेशचंद्र शिवहरे का उनके सेवा कार्यों के लिए विशेष अभिनंदन किया गया। 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री विजय शिवहरे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मेधावी छात्र-छात्राओं से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि ‘संपर्क, समन्वय और संवाद’ ये तीन ऐसे सूत्र हैं, जिनका अनुपालन कर वे जीवन में अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं, भले ही वह किसी भी क्षेत्र में जाएं। 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विजय शिवहरे ने मां सरस्वती की प्रतिमा और भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद इस वर्ष कोरोना संकट के चलते इस दुनिया से असमय विदा हो गई समाज की शख्सियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री सरजू शिवहरे को ‘शिवहरे सेवा रत्न’ से सम्मानित किया गया। एसएन मेडिकल कालेज मे कार्यरत श्री सरजू शिवहरे को यह सम्मान कोरोना पीड़ितों की सेवा एवं समाज के जरूरतमंदों को उपचार संबंधी सहायता के लिए प्रदान किया गया है। 

नाई की मंडी निवासी श्रीमती आशा शिवहरे को शिवहरे रत्न सम्मान से नवाजा गया। समाज के प्रख्यात समाजसेवी स्व. श्री  रघुनाथ प्रसाद शिवहरे की पौत्रवधु एवं स्व. श्री खच्चोमल शिवहरे की पुत्रवधु श्रीमती आशा शिवहरे को यह सम्मान शिक्षा के लिए उनकी जीवनपर्यंत सेवा के लिए प्रदान किया गया। 

वयोवृद्ध समाजसेवी श्री सुरेशचंद्र शिवहरे का समाजहित में योगदान के लिए विशेष अभिनंदन किया गया। हिंदी एवं अंग्रेजी के अलावा आठ विदेशी (यूरोपीय एवं लैटिन अमेरिकी) भाषाओं के ज्ञाता श्री सुरेशचंद्र शिवहरे का यह विशेष अभिनंदन मेधावी बच्चों को जीवन में लर्निंग के प्रति प्रेरित करने के लिए भी किया गया। इस अवसर पर शिवहरे वाणी ने उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार पत्र प्रदान किया गया। सभी को मुख्य अतिथि श्री विजय शिवहरे के कर कमलों से शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। मंच से प्रशस्ति पत्र का वाचन किया गया।

इसके बाद मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत बच्चों को मैडल, प्रमाणपत्र, पेन एवं एपीजे अब्दुल कलाम की पुस्तक ‘अग्नि की उड़ान’ प्रदान किया गया। 
जिन मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया, उनमें निम्न बच्चे शामिल हैं जिन्होंने 2019-20 सत्र में विभिन्न बोर्डों की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किएः-
सुश्री खुश्बू शिवहरे पुत्री श्री पप्पन शिवहरे एवं श्रीमती रेनु शिवहरे
यश गुप्ता पुत्र श्री कुलभूषण गुप्ता राम भाई एवं श्रीमती अल्का गुप्ता
सुश्री विधि गुप्ता पुत्री श्री नीरज गुप्ता एवं श्री नीतू गुप्ता
सुश्री शिवांगी गुप्ता पुत्री श्री कुशल गुप्ता एवं श्रीमती रूबी गुप्ता
अभिनव शिवहरे पुत्र श्री राजीव शिवहरे एवं श्रीमती संध्या शिवहरे
शिवम गुप्ता पुत्र श्री मनोज गुप्ता एवं श्रीमती सीमा गुप्ता (फिरोजाबाद)
श्रेयांश गुप्ता पुत्र श्री सुनील गुप्ता एवं श्रीमती राधा गुप्ता
सुश्री खुशी गुप्ता पुत्री सरजू गुप्ता एवं श्रीमती भावना गुप्ता
सुश्री खुशी गुप्ता पुत्री श्री अवनीश गुप्ता एवं श्रीमती शालिनी गुप्ता
राहुल शिवहरे पुत्र श्री ललित शिवहरे एवं श्रीमती किरन शिवहरे
यश गुप्ता पुत्र श्री सौरभ गुप्ता एवं श्रीमती वंदना गुप्ता
सुश्री नंदिनी शिवहरे पुत्री श्री बबलू शिवहरे एवं श्रीमती वंदना शिवहरे
सिद्धांत गुप्ता पुत्र श्री अजय गुप्ता और रीतू गुप्ता
सुश्री साक्षी शिवहरे पुत्री श्री मनोज कुमार शिवहरे एवं श्रीमती रंजना शिवहरे
सुश्री कृष्णा गुप्ता पुत्री श्री संतोष कुमार गुप्ता एवं श्रीमती मालती गुप्ता
सुश्री सुहानी गुप्ता पुत्री श्री पंकज गुप्ता एवं श्रीमती निशा गुप्ता
यश गुप्ता पुत्र श्री गणेश गुप्ता एवं श्रीमती शालिनी गुप्ता
खुशी शिवहरे पुत्री श्री संजीव कुमार शिवहरे 
याशिका शिवहरे पुत्री श्री उपेंद्र कुमार शिवहरे एवं श्रीमती अंजली शिवहरे
सुश्री प्रिया शिवहरे पुत्री श्री मुकेश शिवहरे एवं श्रीमती ऊषा शिवहरे
सत्यम शिवहरे पुत्र श्री राजेश शिवहरे एवं श्रीमती अर्चना शिवहरे
सुश्री तमन्ना शिवहरे पुत्री श्री ज्ञानचंद शिवहरे एवं श्रीमती अनीता गुप्ता
सुश्री अंजली गुप्ता पुत्री श्री राम गुप्ता एवं श्रीमती रीना गुप्ता
सुश्री वैष्णवी गुप्ता पुत्री श्री बृजकिशोर गुप्ता एवं श्रीमती सरोज गुप्ता
सुश्री भूमि शिवहरे पुत्री श्री ब्रिजेंद्र शिवहरे एवं श्रीमती आरती शिवहरे
सुश्री आर्या गुप्ता पुत्र श्री संजय गुप्ता एवं श्रीमती मंजू गुप्ता
अग्रिम गुप्ता पुत्र श्री विशाल गुप्ता एवं श्रीमती शिखा गुप्ता
सुश्री हंसिका गुप्ता पुत्री श्री नीरज गुप्ता एवं श्रीमती रीमा गुप्ता 
सुश्री सृष्टि शिवहरे पुत्री श्री विनय शिवहरे एवं श्रीमती अनीता शिवहरे
सुश्री खुशी शिवहरे पुत्री श्री दिनेशचंद शिवहरे
राघव गुप्ता पुत्र श्री नवनीत शिवहरे एवं श्रीमती पूजा शिवहरे
आर्यन गुप्ता पुत्र श्री संजीव गुप्ता

इनके अलावा 2018-19 सत्र में विभिन्न बोर्डों की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया, जिनके नाम निम्न प्रकार हैं-
संचित गुप्ता पुत्र श्री राजेंद्र गुप्ता एवं श्रीमती कविता गुप्ता
सुश्री कशिश शिवहरे पुत्री श्री राजकुमार शिवहरे एवं श्रीमती आरती शिवहरे
देव शिवहरे पुत्र श्री सुरेंद्र शिवहरे एवं श्रीमती सुधा शिवहरे
हर्षित शिवहरे पुत्र श्री संजय शिवहरे एवं श्रीमती आरती शिवहरे
सुश्री चित्रांशी शिवहरे पुत्र श्री संजय शिवहरे एवं श्रीमती रानी शिवहरे
सुश्री सुनैना शिवहरे पुत्री श्री देवेंद्र शिवहरे एवं श्रीमती अनीता शिवहरे
श्रीजी शिवहर पुत्र श्री विष्णुकांत शिवहरे एवं श्रीमती नीतू शिवहरे
सुश्री पलक शिवहरे पुत्री श्री सुधीर शिवहरे एवं श्रीमती गीता शिवहरे
सुश्री खुशी शिवहरे पुत्री श्री वीरेश शिवहरे एवं श्रीमती राखी शिवहरे
अर्पित शिवहरे पुत्र श्री प्रदीप शिवहरे
पीयूष शिवहरे पुत्र श्री संजय कुमार शिवहरे
आर्यन शिवहरे पुत्र श्री रवि कुमार शिवहरे एवं श्रीमती शिल्पी शिवहरे 
इनके अलावा उत्तराखंड के छात्र देव शिवहरे 

मुख्य अतिथि श्री विजय शिवहरे के अतिरिक्त उपस्थित अतिथियों मंदिर श्री दाऊजी महाराज समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे, मंदिर श्री राधाकृष्ण कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता, श्री सुरेशचंद्र शिवहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री केके शिवहरे, शिवहरे समाज एकता समिति फिरोजाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट कमल गुप्ता, मंदिर श्री दाऊजी महाराज कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे, उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के कोषाध्यक्ष एवं मंदिर श्री दाऊजी महाराज कमेटी के उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राज शिवहरे, मंदिर श्री राधाकृष्ण कमेटी के महासचिव श्री मुकुंद शिवहरे, कोषाध्यक्ष श्री कुलभूषण गुप्ता राम भाई,रवि शिवहरे (सिकंदरा),  दाऊजी मंदिर महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उपासना शिवहरे, शिक्षा रत्न श्रीमती आशा शिवहरे एवं सेवा रत्न श्री सरजू शिवहरे ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। 

कार्यक्रम का संचालन शिवहरे वाणी के संपादक सोम साहू ने किया। स्वागत संबोधन शिवहरे समाज एकता परिषद के संस्थापक अमित शिवहरे ने दिया, जबकि परिषद के अध्यक्ष अंशुल शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। परिषद के उपाध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, महासचिव अंकुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, सहकोषाध्यक्ष लक्कीराज शिवहरे, सचिव सत्य प्रकाश शिवहरे ‘लालाभाई’, संगठन मंत्री सुगम शिवहरे ‘लवली’ मीडिया प्रभारी एडवोकेट वरुण गुप्ता और शिवहरे वाणी के अविरल गुप्ता एवं अतुल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। 
 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video