वुमन पॉवर

समय पर की गई सहायता ही सच्ची सेवा..मदद को आगे आईं कलचुरी महिलाएं

शिवहरे वाणी नेटवर्क
ग्वालियर।
सहायता या सेवा की पहली शर्त यह है कि वह समय पर उपलब्ध होनी चाहिए। अब जबकि जाड़ा जोर मारने लगा है, उन लोगों के तकलीफ का क्या बयां कीजे जिनके पास सर्दी से बचने के इंतजाम तक नहीं हैं। सड़क किनारे या गरीब बस्तियों में ठिठुरते हुए सर्द रातें बिताने को मजबूर लोगों को ग्वालियर की कलचुरी महिलाओं की ओर से दिए जाएंगे गर्म कंबल..बहुत जल्द यानी और सर्दी पड़ने से पहले।
सामाजिक कार्यों और सेवा में संलग्न कलचुरी महिला मंडल की बीते रोज हुई बैठक में यह निर्णय किया गया है। सभी सदस्य महिलाओं का कहना था कि जरूरतमंदों को सर्दी के और अधिक बढ़ने से पहले ही कंबल वितरित कर दिए जाने चाहिए। इसके लिए गर्म कंबल खरीदने और वितरित करने की जिम्मेदारी भी निर्धारित कर दी गई। कंबलों की संख्या तो तय नहीं की गई है लेकिन उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप अधिकतम कंबल वितरित किए जाएंगे। 
बैठक में ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का दौर भी चला, जिनमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष संगीता गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, मूर्ति शिवहरे, जूली शिवहरे, रेनु शिवहरे, स्वाति शिवहरे, पूजा शिवहरे, आशा शिवहरे, हेमलता शिवहरे आदि उपस्थित रहीं 
बता दें कि ग्वालियर में कलचुरी महिला मंडल सामाजिक कार्यो में निरंतर सक्रिय है। बीते दिनों महिला मंडल की ओर से ग्वालियर में सहस्त्रबाहु जयंती का आयोजन किया गया था जिसमें संस्था की अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपनी क्षमता के अनुरूप सामाजिक कार्य करते रहने की अपील की थी।
 

Exit mobile version