August 5, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

कुरीतियों के खिलाफ लामबंद हुए कलचुरी युवा..शैलेंद्र बने अध्यक्ष और केशव सिंह शिवहरे महामंत्री

शिवहरे वाणी नेटवर्क
झांसी
कलचुरी समाज को में प्रगतिशील बनाने और कुरीतियों से मुक्त कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कलचुरी क्लब का गठन किया गया है। खास बात यह है कि आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ क्षेत्र माने जाने वाले बुंदेलखंड के युवाओं को इसकी कमान सौंपी गई है। बांदा के शैलेंद्र जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष, झांसी के केशव सिंह शिवहरे को प्रदेश महामंत्री और जंघई के विवेक कुमार जायसवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवगठित संगठन के इन पदाधिकारियों ने यूपी के कलचुरी समाज को कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने और समाज में प्रगतिशील विचारों एवं प्रवृत्तियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प जताया है। 
पिछले दिनों झांसी में कलचुरी संवर्गीय महासभा एवं कलचुरी क्लब द्वारा आयोजित राजनीतिक चेतना सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश कलचुरी क्लब के गठन की घोषणा की गई। इस दौरान जायसवाल समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी हुई। कार्यक्रम में अशिक्षा, असमानता, दहेज जैसी कुरीतियों के प्रचलन पर गंभीर चिंता जताते हुए इसे समाज के लिए नासूर बताया। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि मनोज कुमार जायसवाल ने युवा शक्ति से इन कुरीतियों के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान करते हुए समाजबंधुओं से फिजूलखर्ची को रोककर समाज के विकास के लिए योगदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज से कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। युवाओं के सहयोग और संकल्प से ही समाज का कायाकल्प किया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में वी कुमार गौड़ हैदराबाद एवं संजय कलवार मुंबई उपस्थित रहे। अध्यक्षता कलचुरी संवर्गीय महासभा के अध्यक्ष नीतेंद्र राय ने की। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों शैलेंद्र जायसवाल बांदा, चंद्रशेखर जायसवाल चंदौली, डा. केश गुप्ता, विजय प्रकाश जायसवाल वाराणसी, टीएन जायसवाल इलाहाबाद, नंदाल जायसवाल जौनपुर, राजकुमार जायसवाल लखनऊ, राजेश जायसवाल गाजीपुर, प्रदीप जायसवाल वाराणसी, गोपालजी जायसवाल वाराणसी ने भी विचार व्यक्त किए।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राजराजेश्वर श्री सहस्त्रबाहु अर्जन और इतिहासकार डा. काशीप्रसाद जायसवाल के चित्र पर माल्यर्पण कर किया गया। कार्यक्रम में संजय जायसवाल जंघई, विजय जायसवाल वाराणसी, मुरली मनोहर जायसवाल गाजीपुर, डा. ब्रजेश जायसवाल वाराणसी, वेदप्रकाश जायसवाल वाराणसी, कमलेश जायसवाल वाराणसी, शरद जायसवाल वाराणसी, विनोद कुमार जायसवाल भदोही, अजय कुमार जायसवाल वाराणसी, अनुज जायसवाल, अवध बिहारी महाजन, कलचुरी संवर्गीय महासभा के महामंत्री निहालचंद्र शिवहरे, कोषाध्यक्ष राजेश महाजन, नरेंद्र राय, प्रमोद शिवहरे, रामसिंह राय, बृजमोहन राय, प्रमोद राय सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संचालन केशव सिंह शिवहरे ने किया है।
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    झांसी के दीपक शिवहरे बने युवा कांग्रेस के प्रदेश

    समाचार

    जेसीओ आरसी शिवहरे के खाते से पार हुए 44

    समाचार

    एडीजे बने नीरज महाजन..वकील पिता की यह अनोखी इच्छा