शिवहरे वाणी नेटवर्क
नरसिंहपुर।
समाजसेवा के क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयासों से सराहना अर्जित करने वाला नरसिंहपुर जिला कलचुरी कलार महिला मंडल निकट भविष्य में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन करेगा। संस्था की अध्यक्ष मनीषा राय ने मंडल की त्रैमासिक बैठक में इसे लेकर सभी सदस्यायओं के साथ चर्चा की।
गाडरवारा में श्रीमति संगीता/राकेश जायसवाल के निवास पर हुई बैठक का शुभारंभ मनीषा राय ने की भगवान सहस्रबाहु जी के चित्र पर पूजन व माल्यार्पण कर किया। संगीता जायसवाल ने सभी उपस्थित का स्वागत सम्मान किया। जयश्री जायसवाल, अनुपमा जायसवाल एवं संगीता चौकसे ने अपने विचार व्यक्त किए । बैठक में उपस्थित अनीता रविशेखर जायसवाल (अध्यक्ष नगर पालिका गाडरवारा) ने जिला महिला मंडल द्वारा किए जाने बाले कार्यों की प्रशंसा की। महासचिव इंदु चौकसे ने विगत दिनो सम्पन्न कार्यो का ब्योरा दिया। वहीं, अध्यक्ष मनीषा राय ने आगामी समय में बच्चो के स्वास्थ्य परिक्षण एवं ब्लड ग्रुप टेस्ट कराने के साथ ही मार्च 2019 में होने वाले जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन के बारे में जानकारी भी दी। बैठक में मनोरंजक गेम भी हुए जिसके विजेताओं को गाडरवारा की सदस्याओ ने पारितोषिक दिये।
बैठक में सारिका जायसवाल, राजबाला पेठिया, गीता राय, नूतन राय, दीपा राय, खुशी राय, निरूपमा राय, विनीता चौकसे, श्रद्धा राय अनीता राय, अनीता जायसवाल करेली से माया चौकसे, संध्या चौकसे, बर्षा चौधरी, ऊषा सूर्यवंशी, शिल्पी महाजन, नरसिंहपुर से स्वाति जायसवाल, निर्मला मालवीय गोंटेगांव से रीतु राय, तेंदूखेडा से गीता राय, सरिता राय, सुषमा चौकसे, स्मिता राय, डोभी से आरती राय, संतोषी राय उपस्थित रहे।
बच्चों के लिए हैल्थ कैंप लगाएंगी कलचुरी महिलाएं
