शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
शिवहरे महिला समिति आगरा की सदस्यों ने शुक्रवार को गणेशोत्सव मनाया। धाकरान चौराहा स्थित होटल मोती पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने विघ्नहर्ता के प्रिय पीले रंग के भारतीय परिधान धारण कर प्रथम-पूज्य के प्रति अपनी आस्था और भक्ति के भाव प्रदर्शित किया।
शिवहरे महिला समिति की अध्यक्ष आरती शिवहरे ने शिवहरे वाणी को बताया कि इस बार समिति की मासिक बैठक गणेश उत्सव के रूप में आयोजित की गई। कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र थीम और यलो कलर थीम निर्धारित की गई थी। इसी के अनुरूप महिलाओं ने पीले रंग के पारंपरिक परिधानों में और कई महिलाओं ने पीले रंग के महाराष्ट्रीयन परिधानों में इस कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवों में प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंदिर श्री दाऊजी महाराज महिला समिति की संरक्षिका श्रीमती मालती शिवहरे ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
इसके उपरांत महिलाओं ने भगवान गणेश को समर्पित भजन गाए और लावणी नृत्य भी किया। महाराष्ट्रियन पूजा विधान के अनुरूप ही गणेशजी की आरती की गई।
भक्ति के साथ थोड़ी सी मस्ती भी हुई, तंबोला और कई अन्य मनोरंजक गेम्स खेले गए।
कार्यक्रम के अंत में रुचि गुप्ता, रुचि शिवहरे और दीपा शिवहरे को क्रमशः महाराष्ट्रीय थीम की विजेता, प्रथम उपविजेता और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया।
समिति की अध्यक्ष आरती शिवहरे ने बताया कि यह कार्यक्रम पिंकी शिवहरे और कल्पना शिवहरे के संयोजन में हुआ । कार्यक्रम में काजल, ज्योति, अंजना, शोभा, स्मृति, रश्मि, निगम, निधि, अनुराधा, रचना, मीना, छाया, सपना, राधा ,वर्षा ,अर्चना नेहा ,नीलम ,अंजली, शालिनी वर्षा उपस्थित रहीं।
Leave feedback about this