शिवहरे वाणी नेटवर्क
फीरोजाबाद।
फीरोजाबाद के कोटला मोहल्ला निवासी शिवहरे परिवार की वयोवृद्ध माताजी श्रीमती शीला देवी गुप्ता पत्नी स्व. मनीराम गुप्ता का बुधवार दोपहर को निधन हो गया है। अत्योष्टि शाम 7 बजे होगी। शवयात्रा उनके पुत्र गोपाल शिवहरे के सुहागनगर स्थित आवास से श्मशानघाट (मोनार्क होटल के पास) के लिए रवाना होगी।

90 वर्षीय श्रीमती शीला देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं और उपचार की सुविधा के चलते वह इन दिनों अपने सबसे छोटे पुत्र गोपाल गुप्ता के सुहागनगर स्थित आवास पर रह रही थीं। अंतिम समय में पूरा परिवार उनके साथ थी। श्रीमती शीलादेवी बहुत धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं और ज्यादातर समय भजन-पूजन में ही व्यतीत होता था। वह अपने पीछे चार पुत्रों महेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता और गोपाल गुप्ता के भरे-पूरे परिवार को छोड़कर गई हैं।












Leave feedback about this