समाचार

बरसों-बरस फल और छाया देंगी अटलजी की स्मृतियां

शिवहरे वाणी नेटवर्क
ग्वालियर
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान शख्सियत को इससे बेहतर श्रद्धांजलि और क्या हो सकती है भला। कलचुरी महासंघ ग्वालियर ने देश के इस महान सपूत की स्मृति में 51 पौधे रोंपे। ये पौधे कुछ बरसों बाद वृक्ष का रूप लेंगे, छाया देंगे, फल देंगे, हवा चलाएंगे और अटलजी की कविता की इन पंक्तियों को याद दिलाएंगेः-
मौत की उमर ही क्या, दो पल भी नहीं
जिंदगी सिलसिला..आज कल की नहीं।

admin
कलचुरी महासंघ ग्वालियर ने सोमवार 20 अगस्त को सत्यनारायण की टेकरी के उद्यान मे श्रद्धांजलि स्वरूप 51 फलदार और छायादार वृक्षों की पौध रोंपी। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ समाज सेवी सेठ श्री पूरन शिवहरे एवं संस्था के संरक्षक श्री कालका प्रसाद शिवहरे जी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में समाज के 5 युवाओं ने  कलचुरि महासंघ ग्वालियर की सदस्यता ग्रहण की।

महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया।  कार्यक्रम में कलचुरी महासंघ ग्वालियर के अध्यक्ष सतीश जायसवाल, महामंत्री शिवरंजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश शिवहरे, संयुक्त अध्यक्ष हरिबाबू शिवहरे, सह-कोषाध्यक्ष विनोद शिवहरे, कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता एवं रामस्वरूप जायसवाल,

वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, उपाध्यक्ष कैलाश जायसवाल, रामेश्वरदयाल जायसवाल एवं रामप्रकाश शिवहरे, सचिव अन्तुराम शिवहरे,सुग्रीव राय, योगेश शिवहरे एवं अशोक पवैया, लेखा-जोखा निरीक्षक सुरेश जायसवाल

तथा नए सदस्य निशान्त राय, उत्कर्ष राय, अक्षय राय, आकाश शिवहरे, अनिल शिवहरे, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र राय उपस्थित रहे।

Exit mobile version