शिवहरे वाणी नेटवर्क
इंदौर।
बीते बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर इंदौर में खेल प्रशाल स्थित ग्राउंड में मध्य प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। परिचय सम्मेलन में जहां 2000 युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया, वहीं 31 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर विवाह बंधन में बंध गए। इस आदर्श सामूहिक विवाह में समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने नव-विवाहित युगलों को आशीर्वाद और उपहार भेंट किए।
जानकारी के मुताबिक, आयोजन में जायसवाल कलाल, कलार, राय, चौकसे, माहुरे, मालवीय, शिवहरे, पोरवाल, सुवालका, मेवाड़ा आदि समाज शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि परिचय सम्मेलन के दौरान 100 रिश्ते तय हुए और 200 रिश्तों पर बात आगे बढ़ी है। कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना जायसवाल, हुकुमचंद जायसवाल, अशोक जायसवाल, शिवप्रसाद जायसवाल, सचिन चौकसे , राजेंद्र जायसवाल, किशोर राय समेत बड़ी संख्या में कलचुरी समाज के लोगों ने शिरकत की।
समारोह में फिल्म निर्देशक विजय आर चौकसे, प्रतिभाशाली भाई-बहन की जोड़ी राष्ट्रीय खिलाड़ी नैना जायसवाल और बाल प्रतिभा अगस्तय जायसवाल की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।