March 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

नन्ही परी अर्पिता को बुल्गारिया में लिटिल मिस गेलेक्सी वर्ल्ड का खिताब

img-admin

शिवहरे वाणी नेटवर्क
संबलपुर।
ओडीशा में संबलपुर जिले के एक कलचुरी परिवार की ‘नन्ही परी’ अर्पिता बेहरा ने बुल्गारिया में हुई एक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में लिटिल मिस गेलेक्सी वर्ल्ड का खिताब हासिल कर देश और समाज को गौरवान्वित किया है। अर्पिता को 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। अर्पिता की इस कामयाबी पर कलचुरी समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके पेरेंट्स को बधाई दी है। 

img-admin
संबलपुर के सखीपाड़ा निवासी श्री राजेश कुमार और श्रीमती वीना बेहरा की पुत्री अर्पिता वर्तमान में सेंट जोजेफ कान्वेंट स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। यूरोप के बुल्गारिया में 16 मार्च को इंटरनेशनल टेलेंड एंड ब्यूटी पीजेंट-2018 के ग्रांड फिनाले में अर्पिता को लिटिल मिस गेलेक्सी वर्ल्ड चुना गया।

img-admin

अर्पिता इससे पहले बीते वर्ष 2012 में लिटिल मिस संबलपुर और नवंबर 2017 में लिटिल मिस बंगलुरू का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं। भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक संजय कुमार जायसवाल ने अर्पिता को इस कामयाबी पर बधाई दी है।

img-admin

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video