वुमन पॉवर

महिला दिवस पर कलचुरी सेना ने किया साहित्यकार ऊषा जायसवाल का सम्मान

भोपाल।
कलचुरी सेना (कलार समाज) की ओर से महिला दिवस के अवसर पर साहित्यकार ऊषा जायसवाल को सम्मानित किया गया। प्रदेश महिला प्रभारी कल्पना राय व अध्यक्ष कौशल राय ने उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्तिपत्र पत्र भेंट किया। इस अवसर पर श्रीमती ऊषा जायसवाल के पति उपन्यासकार श्री शंकर जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। 

img-admin
बता दें कि श्रीमती ऊषा जायसवाल हिंदी लेखिका मंच, मध्य प्रदेश की अध्यक्ष हैं। बाल साहित्य के क्षेत्र में श्रीमती ऊषा जायसवाल का विशेष कार्य हैं। उनके कहानी संग्रह चरण स्पर्श, प्राचीन सिक्का और उपेक्षा साहित्यप्रेमियों के बीच काफी चर्चित रहे हैं। साथ ही उनकी कई कविताएं भी विभिन्न पत्रों में प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही ऊषा जी का बड़ा योगदान यह है कि भोपाल में उन्होंने साहित्यकारों की नई पीढ़ी को तैयार किया है। महिला दिवस पर हुए इस आयोजन में वीरसिंह राय, राजेंद्र राय, शुभम राय, छाया राय, सीमा शिवहरे, मनीष उमरे, अशोक राय व सौरभ चौकसे मौजूद थे। 

Exit mobile version