समाज

महिला समिति की संघ्याः मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में गूंजे ब्रजराज के भजन

by Som Sahu December 10, 2017  घटनाक्रम 217

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा।

मंदिर श्री दाऊजी महाराज महिला समिति की मासिक महासभा ब्रजराज श्री दाऊजी महाराज के नाम रही। रविवार 10 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्दारी ऊजी महाराज की भक्ति में रंगे भजनों और गीतों की प्रस्तुति दी और उन पर नृत्य भी किया। दाऊजी महाराज से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए और महिलाओं ने बड़े तपाक से उनके जवाब भी दिए।

दरअसल आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज में बीती 3 नवंबर को दाऊजी की पूर्णिमाका पर्व पारंपरिक भव्यता के साथ मनाया गया था। इसी दिन शाम को मंदिर परिसर में दाऊजी पूनोकी थीम पर महिला समिति का विशेष कार्यक्रम भी होना था। किंतु, ऐन वक्त पर अपरिहार्य कारणों से वह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। लिहाजा वह कार्यक्रम 10 दिसंबर को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रजराज श्री दाऊजी महाराज की स्तुतियों और भजनों का एकल एवं सामूहिक गायन हुआ। महिलाओं ने नृत्य भी प्रस्तुत किए। इसके बाद दाऊजी महाराज पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा हुई। महिलाओं से श्री दाऊजी महाराज से जुड़े प्रश्न पूछे गए। साथ ही अन्य मनोरंजक गेम्स भी हुए।

कार्यक्रम में मंदिर श्री दाऊजी महाराज महिला समिति की संरक्षिका श्रीमती मालती देवी शिवहरे, श्रीमती कृष्णा शिवहरे, उपाध्यक्ष मंजू शिवहरे, सचिव नीरज शिवहरे, कोषाध्यक्ष अर्चना शिवहरे, शीतलज्योति, हेमा, रुचि, रूबी, रीमा, राधा शिवहरे समेत समिति की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

 

Exit mobile version