ग्वालियर।
ग्वालियर के प्रसिद्ध राजेंद्र बैंड के प्रोपराइटर श्री नरेश शिवहरे पुत्र स्व. श्री मूलचंद शिवहरे का शनिवार 15 मई, 2021 को आकस्मिक निधन हो गया है। ‘कल्लू’ के नाम से लोकप्रिय श्री नरेश शिवहरे ग्वालियर टैंट व्यवसायी संघ के सक्रिय सदस्य थे। करीब एक महीने पहले वह कोरोना से संक्रमित हुए थे और ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में उपचार के बाद पूरी तरह फिट होकर लौटे थे और तब से स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। इस बीच उनकी पसलियों में पानी भरने की शिकायत सामने आई थी। शनिवार दोपहर को अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई तो उनके पुत्र राहुल शिवहरे उन्हें एबुलेंस से उपचार के लिए दिल्ली ले गए। लेकिन, शाम करीब साढ़े चार बजे रास्ते में धौलपुर के पास उनका निधन हो गया। देर शाम को ग्वालियर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
शोकाकुलः-
शांति शिवहरे (पत्नी), राहुल शिवहरे (पुत्र)
राकेश शिवहरे, मुकेश शिवहरे (भाई), रजनी-हरेंद्र शिवहरे (बहन-बहनोई),
मयंक, कृष्णा (भतीजे), नेहा-सुगम शिवहरे, मीनल-कपिल शिवहरे (भतीजी-दामाद)
निवासः-भारत टाकीज के पास, शिंदे की छावनी, ग्वालियर।
संपर्कः-09827262890