समाचार

लखना के किराना व्यवसायी श्री विमलचंद्र गुप्ता (शिवहरे) का आगरा में निधन; अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे

लखना (इटावा)।
लखना निवासी किराना व्यवसायी श्री विमलचंद्र गुप्ता (शिवहरे) पुत्र स्व. श्री रामचंद्र गुप्ता का निधन हो गया है। वह पिछले पांच दिनों से आगरा स्थित रैनबो अस्पताल में भर्ती थे जहां बीती रात (5 नवंबर, शुक्रवार) करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजन आज (6 नवंबर, शनिवार) सुबह उनके पार्थिव शरीर को लखना ले गए हैं जहां दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री विमलचंद्र गुप्ता अपने पीछे पत्नी श्रीमती विजय गुप्ता और पुत्री सुश्री वैष्णवी गुप्ता को बिलखता छोड़ गए हैं। सुश्री वैष्णवी गुप्ता ने हाल ही में यूजीसी की नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा क्वालीफाई की है, जो डिग्री कालेज मे प्रवक्ता पद के लिए आवश्यक अर्हता होती है। 
 

Exit mobile version