आगरा।
शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष होने वाले मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आगामी 30 अक्टूबर को दाऊजी मंदिर सभागार में होने वाले आयोजन के लिए 10 अक्टूबर तक बच्चों से प्रविष्टियां मांगी गई है। खास बात यह है कि परिषद ने इस बार आगरा और फिरोजाबाद के साथ मथुरा जिले के स्वजातीय मेधावी बच्चों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है। लिहाजा मथुरा जिले के मेधावी बच्चे भी अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।
.jpg)
शिवहरे समाज एकता परिषद के संयोजक अमित शिवहरे ने यह जानकारी दी है। परिषद ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों से 30 सितंबर तक प्रविष्टियां मांगी हैं। परिषद के अध्यक्ष अंशुल शिवहरे ने बताया कि दसवीं और बारहवीं में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले और यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चे अपनी फोटो, मार्क्सशीट, एड्रेस आदि सूचनाएं उन्हें (9045570584), संयोजक अमित शिवहरे (9760885433), महासचिव हिमांशु गुप्ता (8439474688) या सचिव एडवोकेट वरुण गुप्ता (9045668584) को व्हाट्सएप पर 10 अक्टूबर तक उपलब्ध करा सकते हैं।
आयोजन को लेकर हाल ही में हुई बैठक में परिषद ने अपने मुख्य संरक्षक श्री विजय शिवहरे के एमएलसी निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए तय किया कि समारोह में उनका विशेष अभिनंदन किया जाएगा। अमित शिवहरे ने बताया कि समारोह में दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे का परिषद के संरक्षक के रूप में सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगरा में समाज दो दोनों धरोहरों दाऊजी मंदिर और राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष परिषद के संरक्षक होते हैं।
