March 10, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दिवंगत राजनारायण मुन्ना की उठावनी निरस्त…पुत्री भी कोरोना की चपेट में.. कृष्णा अपार्टमेंट सील..

शिवहरे वाणी नेटवर्क
फिरोजाबाद। 
शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी एवं व्यापारी नेता श्री राजनारायण गुप्ता (शिवहरे) ‘मुन्ना’ की उठावनी निरस्त कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी एक पुत्री भी कोरोना की चपेट में आ गई है, जिसे आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज परिवार के सभी लोगों के सैंपल लिए हैं। 
बता दें कि राजनारायण मुन्ना का बीती शाम नोएडा के जेपी अस्पताल में निधन हो गया था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, वह कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे, गुरुवार 19 नवंबर को पूर्वाहन करीबह 11 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। देर रात उनका नोएडा से शव फिरोजाबाद लाया गया जहां जलेसर रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, राजनारायण मुन्ना का एक कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था, एक रिपोर्ट आना अभी बाकी है। ऐसी स्थिति में आज 20 नवंबर को अपराह्न 3 से शाम 4 बजे तक होने वाली उठावनी को निरस्त कर दिया गया है।  

65 वर्षीय राजनारायण ‘मुन्ना’ पुत्र स्व. श्री किशन स्वरूप गुप्ता की फिरोजाबाद के राजनीतिक और कारोबारी जगत मे खास पहचान थी। वह लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे, और सपा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव भी रहे थे। दो वर्ष पूर्व फिरोजाबाद नगर निगम के चुनाव में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ा था। वह सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय थे। फिरोजाबाद में नवगठित शिवहरे समाज एकता समिति के वह मुख्य संरक्षक भी थे। 
जानकारी के मुताबिक, वह करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। दो दिन पूर्व ही उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था जो निगेटिव आया था। इसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। आज सुबह करीब 11 बजे अचानक उनके दिल में तेज दर्द उठा। चिकित्सकों ने इस बहुत गंभीर ह्रदयाघात बताते हुए तत्काल दिल्ली ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें दिल्ली ले गए लेकिन अस्पताल मे वेंटीलेटर पर रखते ही उनका निधन हो गया। 
राजनारायण ‘मुन्ना’ अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी, पुत्र अभिनव, और तीन पुत्रियों (दो विवाहित, एक अविवाहित) को बिलखता छोड़ गए हैं। । अभिनव अपने कंस्ट्रक्शन के कारोबार के साथ ही पिता की कंपनी श्री मुरुगन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन को भी संभाल रहे हैं। 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video