August 4, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
शिक्षा/करियर

इंडियाज गॉट टेलेंट में चमकी प्रियंका गुप्ता (शिवहरे) की प्रतिभा; सेमीफाइनल हारीं मगर अपनी प्रतिभा से जीत लिया लोगों का दिल

आगरा। 
सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे इंडियाज गॉट टेलेंट सीजन-9 में सेमीफाइनल तक पहुंचे आगरा के क्रेजी हॉपर्स का जीवन अब पहले जैसा नहीं रहा। टीवी के बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने के बाद ये साधारण युवा अब ताजनगरी के नए सेलिब्रिटी हैं, जिनका आए दिन विभिन्न मंचों पर सम्मान किया जा रहा है। इन्हीं में एक हैं प्रियंका गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राधाकृष्ण मंदिर के कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई की बिटिया। 

क्रेजी हॉपर्स ग्रुप में शामिल रहीं प्रियंका गुप्ता यूं तो कोई प्रशिक्षित डांसर नहीं हैं, लेकिन वह हर फार्म का डांस कर सकने में सक्षम हैं। इनके इस टेलेंट ने ग्रुप की कोरियोग्राफर प्रीति को इस कदर प्रभावित किया, कि उन्होंने शो के मंच पर हर प्रस्तुति में प्रियंका को अवसर दिया, और प्रियंका ने किसी भी मौके पर उन्हें निराश नहीं किया। क्रेजी हॉपर्स को उनकी हर प्रस्तुति पर शो के जजेज रैपर बादशाह, अभिनेत्री किरण खेर, शिल्पा शेट्टी एवं फिल्मी गीतकार मनोज मुंतशिर ने शानदार कमेंट्स दिए। यही नहीं, गेस्ट सेलिब्रिटीज ने भी पूरे ग्रुप और उनकी कोरियोग्राफर प्रीती सिंह की खुले दिल से सराहना की। यह अलग बात है कि सेमीफाइनल में ऑडियेंस वोट के आधार पर क्रेजी हॉपर्स को बाहर होना पड़ा। फिर भी, पहली बार आगरा का कोई डांस ग्रुप किसी प्रतिष्ठित रियल्टी टीवी शो में इतना आगे तक पहुंचा है। प्रियंका इस ग्रुप का हिस्सा बनने को अपनी उपलब्धि मानती हैं। 

प्रियंका बताती हैं कि शो में उनके ग्रुप ने जो प्रस्तुतियां दीं, उनमें ज्यादातर धर्म और संस्कृति से जुड़ी डांस प्रस्तुतियां थीं, जो एक लिहाज से  उनके लिए प्लस प्वाइंट था। क्योंकि, धर्म, संस्कृति, संगीत उनके परिवार के संस्कारों से शामिल हैं। उनके पिता (राम भाई) सुंदरकांड का पाठ बड़े रोचक तरीके से करते हैं, और इसकी वजह से लोकप्रिय भी हैं। वहीं, प्रियंका का छोटा भाई यश गिटार प्लेयर और सिंगर है। प्रियंका ने बताया कि डांस एक तरह से उनकी नैसर्गिक प्रतिभा है। उन्होने कहीं से कोई डांस की कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। पहली बार इस शो के जरिये डांस के क्षेत्र में उन्हें इतना एक्सपोजर मिला है। अब अगर अवसर मिला तो इस क्षेत्र में आगे भी जाना चाहेंगी। फिलहाल तो करियर के रूप में वह अपनी ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी चला रही हैं। 
मुंबई से लौटने के बाद से प्रियंका को कई मंचों पर सम्मानित किया जा रहा है। प्रियंका कहती हैं कि अन्य लोगों की तरह उन्हें भी सम्मानित होना अच्छा लगता है लेकिन इससे कहीं ज्यादा यह उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। प्रियंका अपने हुए सम्मान का वास्तविक हकदार अपने पिता कुलभूषण गुप्ता एवं मम्मी श्रीमती अल्का गुप्ता को मानती हैं, जिन्होंने उन्हें हमेशा अपने मन का काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और सपोर्ट किया। इसके अलावा अपनी कोरियोग्राफर प्रीती सिंह को भी वह प्रेरणास्रोत मानती हैं। प्रियंका कहती हैं कि किसी बड़े मंच या रियल्टी शो मे एकल नृत्य के मुकाबले सामूहिक नृत्य कहीं बड़ी चुनौती होती है क्योंकि इसमे कई लोगों को आपस में एक साथ सामंजस्य बनाना पड़ता है। किसी भी प्रतिभागी की जरा सी चूक, पूरे ग्रुप का रिद्म बिगाड़ सकती है। इस लिहाज से हमारे क्रेजी हॉपर्स ग्रुप के सभी डांसर और कोरियोग्राफर  प्रीती सिहं बधाई के पात्र हैं।
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार, समाज

    ‘कलचुरी’ के अंतर्गत हो हमारी गणना, महेश्वर बने ‘राजराजेश्वर

    समाचार

    अपने इतिहास को दोहराएगी अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा;

    समाचार, समाज

    शिवहरे समाज समिति झांसी की नवीन कार्यकारिणी ने संभाला

    समाचार

    आगराः ताजगंज निवासी श्री जगदीश प्रसाद शिवहरे का निधन;

    समाचार

    आगरा के ऐतिहासिक कैलाश मेले में शिवहरे परिवार ने

    समाचार

    प्रथम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री स्वतंत्र कुमार शिवहरे ‘लालाजी’