ग्वालियर।
श्रद्धालु दो प्रकार के होते हैं-पहले वे जो भगवान से जीवन के कष्टों से बचाने की प्रार्थना करते हैं, दूसरे वे जो भगवान से सामर्थ्य और शक्ति मांगते हैं ताकि उनका सदुपयोग कर अपने उद्देश्य की प्राप्ती कर सकें। ऐसे श्रद्धालु ही सत्य के ज्ञाता होते हैं, वे विजयी मनुष्य होते हैं, और सही मायने में संत कहलाने योग्य होते हैं। ग्वालियर के कलचुरी समाज ने 21 मार्च को संत समागन का आयोजन किया है जिसमें देशभर से आए प्रमुख स्वजातीय संत भगवान सहस्त्रबाहु यशकीर्ति गाथा के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं पर स्वजातीय बंधुओं का मार्गदर्शन करेंगे।
महासंघ के अध्यक्ष श्री सतीश जायसवाल ने शिवहरेवाणी को बताया कि ग्वालियर में तानसेन नगर स्थित सहस्त्रबाहुधाम मिलन गार्डन में होने वाले इस संत समागम में संत श्री महामंडलेश्वर 1008 श्री संतोषानंदजी महाराज (अवधूत मंडल आश्रम, हीरादास हनुमान मंदिर, हरिदवार), संत शिरोमणि हरिहर दासजी (श्याम वाटिका, श्रीधाम वृंदावन, मथुरा) के श्रीमुख से भगवान सहस्त्रार्जुन कीर्ति गाथा का वाचन होगा। कार्तृवीयार्जुन पुराण के रचयिता संत शिरोमणि अशोक आनंद (दिव्य मानव मंदिर, मेड़ाघाट जबलपुर) द्वारा विशेष धन के देवता की यज्ञाहुति की जाएगी। संत शिरोमणि स्वामी पगलानंदजी महाराज (सिद्ध घाट, दादा दरबार जबलपुर) और कार्तवीर्य कुलभूषण स्वामी श्री पूर्णानंदजी महाराज (गुरुकुल आश्रम, इंदौर) यशकीर्ति कथा का वाचन करेंगे। इनके अलावा एक सत्र योगाचार्य स्वामी ओमप्रकाशजी (ओमप्रकाश फाउंडेशन, दिल्ली) का भी होगा जिसमें वह ‘मेडीटेशन और युवा वर्ग के लिए योग शिक्षा ज्ञान’ पर व्याख्यान देंगे। आचार्य विनोद शास्त्रीजी (नगला चौबे, हाथरस) समाजबंधुओं को सहस्त्रबाहु यशकीर्ति महिमा यंत्र-तंत्र-मंत्र की जानकारी देंगे।
महासंघ के महासचिव श्री शिवरंजन शिवहरे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे अतिथि संतों के स्वागत एवं सम्मान समारोह से होगी। इसके बाद एक ही मंच से सभी संतों के क्रमबद्ध प्रवचन होंगे। शाम 6 बजे महासंघ द्वारा आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस बीच दोपहर दो बजे भोजन-प्रसादी का लिए एक घंटे का ब्रेक होगा।
महासंघ के मीडिया प्रभारी नरेंद्र राय के मुताबिक, कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर के समाजबंधु भाग ले रहे हैं। बाहर से आने वाले सभी अतिथियों को अपने ठहराव की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। इसके अलावा संभी अतिथि संतों से संपर्क कर उन्हें विधिवत आमंत्रित कर दिया गया है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने में कलचुरी महासंघ ग्वालियर की मुख्य इकाई के साथ ही महिला इकाई के पदाधिकारी व सदस्य भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।
ग्वालियर कलचुरी महासंघः-
सतीश जायसवाल (अध्यक्ष), शिवरंजन गुप्ता (महामंत्री), राकेश शिवहरे (कोषाध्यक्ष), ओमप्रकाश राय, रामस्वरूप जायसवाल (कार्यकारी अध्यक्ष), संजय शिवहरे, योगेश शिवहरे, हरिओम राय (उपाध्यक्ष), हरी मोहन शिवहरे, राजेंद्र शिवहरे, महेश जायसवाल (सचिव), नरेंद्र राय (मीडिया प्रभारी)
महिला इकाई
अरुणा गुप्ता (अध्यक्ष), अर्चना जायसवाल (महामंत्री), माला शिवहरे, रेखा जायसवाल (कार्यकारी अध्यक्ष), अंजना राय, निधि जायसवाल (उपाध्यक्ष), खुश्बू जायसवाल, करुणा चौधरी जायसवाल (सचिव), अर्चना जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
