June 18, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मां को नमनः स्व. श्रीमती संतोष देवी गुप्ता का चतुर्थ पुण्य-स्मरण; अद्भुत शख्सियत थीं हमारी मां

स्व. श्रीमती संतोष देवी गुप्ता
(पत्नी स्व. श्री ओमप्रकाश गुप्ता)
22.12.1947 – 27.03.2019

दुःख थे पर्वत, राई अम्मा
कभी हारी नहीं लड़ाई अम्मा।
सभी पराये हो जाते हैं
कभी होती नहीं पराई अम्मा।

धार्मिक मगर जागरूक…, सबकी चिंता करने वाली मगर निडर…, दयालु और करुणामयी मगर दृढ़ विचारों वाली…। ऐसी अदभुत् शख्सियत हमारी मां श्रीमती संतोष देवी की आज 27 मार्च को चतुर्थ पुण्यतिथि है। हम सभी उनकी संतानें आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।  
शिक्षा जगत हो या सामाजिक क्षेत्र, मां ने हर जगह एक एक्टीविस्ट की भूमिका निभाई। फिरोजाबाद में घरेलू महिलाओं को संगठित कर समाज और राजनीति में सक्रिय करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। एक स्कूल संचालिका और अध्यापिका के तौर पर आपने हमेशा गरीब परिवारों की बच्चियों की शिक्षा को प्राथमिकता दी। और घर में, हम बच्चों के लिए आप एक आदर्श मां थीं जो हमारी पढ़ाई-लिखाई को लेकर सख्त थीं, तो हमारी जरूरतों को लेकर उतनी ही सजग और फिक्रमंद। आपने हमें संघर्ष करने, स्वाभिमान के साथ निडरता से जीवन जीने के संस्कार दिए, हमें अच्छी सोच और अच्छी भाषा दी। हम आज जो कुछ हैं, आपके दिए संस्कारों और आपकी ट्रेनिंग की बदौलत हैं। आज आपको गए चार वर्ष हुए, लेकिन आपकी स्मृतियां आज भी हमें प्रेरित करती हैं। हम सब आपके बच्चे आपकी पुण्य स्मृतियों को शत-शत नमन करते हैं। 
हम हैं आपके-
सुशील गुप्ता ‘बबलू’-संतोष गुप्ता ‘गुड्डी’, कमल गुप्ता (टैकसेशन एडवोकेट)- अल्का गुप्ता, मुकेश गुप्ता-अनीता गुप्ता  (पुत्र-पुत्रवधु)
हिमांशु गुप्ता-मोहिनी गुप्ता ‘प्रिया’ (पौत्र-पौत्रवधु) 
तरुण गुप्ता,  वरुण गुप्ता एडवोकेट,  निखिल गुप्ता, चिराग गुप्ता (पौत्रगण)
आकांक्षा गुप्ता-आशीष गुप्ता, शैलजा-सूरज अग्रवाल (पौत्री-दामाद) 

—प्रतिष्ठान—
गणेश मांटेसरी स्कूल, फिरोजाबाद
शिवहरे किराना स्टोर, फिरोजाबाद
के.के.जी. एंड कंपनी, आगरा-फिरोजाबाद
ट्रायोसा कंसल्टेंसी, संजय प्लेस, आगरा।
—-निवास—
40, नीरज नगर, असोपा अस्पताल के पास, आगरा। 
ए-8, ए-9, केआर नगर, महर्षिपुरम, आगरा।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    Uncategorized, समाचार

    आगराः नाई की मंडी निवासी श्री जयशिव शिवहरे की

    Uncategorized, समाचार

    केदारनाथ धाम में हैलीकॉप्टर क्रैश; यवतमाल के प्रतिष्ठित जायसवाल

    Uncategorized, शख्सियत, समाचार

    योगी के तीन मंत्रियों के सामने भाजपा में शामिल

    Uncategorized, वुमन पॉवर, समाचार

    दाऊजी मंदिर में महिलाओं व बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा

    Uncategorized, शिक्षा/करियर, समाचार

    कोटा में कलाल क्रिकेटर दिखाएंगे कमाल; 14 जून से

    Uncategorized, समाचार

    7वां पुण्य स्मरणः स्व. श्री गोपाल बाबू गुप्ता